दिल्ली के विजय विहार में बेबस पिता ने 6 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट

रिपोर्ट : अजीत कुमार


 



 


 


https://youtu.be/x4-L-7zDGDI


 


दिल्ली के विजय विहार थाना इलाके में बीते शनिवार को आर्थिक तंगी के चलते एक बेबस पिता ने की अपने ही 6 साल के बेटे की हत्या। गला घोंटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। करीब डेढ़ साल पहले पत्नी की कैंसर से हुई थी मौत। अब पैसों की तंगी के चलते बच्चे की देख रेख ना कर पाने के चलते पिता ने दबाया बेटे का गला। घटना शनिवार सुबह की पुलिस ने हत्या की धारा में मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार किया, जांच में जुटी पुलिस।

 

दिल्ली के विजय विहार थाना इलाके के बुद्धविहार फेस 1 में विनोद अपने बेटे पुनीत के साथ रहता था। वह पेशे से सेलमेन  था, और उसकी पत्नी की 2017 में केंसर की बीमारी से मौत हो चुकी थी उसके बाद से वह अपने 6 साथ के बेटे के साथ अकेला ही रह रहा था। शुक्रवार को विनोद बेटे के साथ खाना खाकर सो गया और सुबह अपने बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर करीब साढ़े 11 बजे वह नीचे आया और मकान मालिक  को घटना के बारे में बताया। फिर इसके बाद वापस अपने बेटे के शव के पास चला गया। यह बात सुन कर हर कोई सन्न था। मकान मालिक ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह बच्चे ने दूध पीने की बात कही पर पैसे न होने की वजह से विनोद अपने 6 साल के बच्चो के लिए दुग्ध नही ला सका जिससे बच्चा रोने लगा और तभी विनोद ने बच्चे का गला दबा दिया।

 

विनोद पत्नी की मौत और आर्थिक तंगी से इस कदर परेसान था कि 6 साल के मासूम बच्चे की देख रेख तक नहीं कर पा रहा था आखिरकार उसने बच्चे की मांग पूरी ना करने के चलते गुस्से में उसकी हत्या कर दी और अब खुद सलाखों के पीछे है। लेकिन इस घटना ने हर किसी को अंदर तक झकझोर दिया है और साफ कर दिया है कि आर्थिक तंगी इंसान से ऐसे काम भी कर सकती है जिसकी कोई कल्पना भी नही कर सकता है।