दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया

रिपोर्ट : अजीत कुमार


 


  


 

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चोरी और लूटपाट जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया ये आरोपी दिल्ली के अलग अलग इलाकों में चोरी और लूटपाट जैसी वारदातो को अंजाम देने में सक्रिय था। क्राइम ब्रांच की टीम ने इस आरोपी के पास से एक पिस्तल के साथ चार जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। साथ ही इसके पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस आरोपी के पकडे जाने से कई मामले को खुलासा करने का दावा किया है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम की गिरफ्त में खडा यह नकाबपोश बदमाश एक कुख्यात लूटेरा है। जिसका नाम सन्नी बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यह आरोपी दिल्ली के अलग अलग इलाकों में स्नैचिंग और लूटपाट जैसी वारदातों में सक्रिय था। इसके अलावा इस अभियुक्त के ऊपर चोरी, स्नैचिंग और लूटपाट जैसे कई मामले दर्ज थे, जिसमें इसकी तालाश की जा रही थी। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद कई मामलों का खुलासा करने का भी दावा कर रही है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 19 फरवरी को क्राइम ब्रांच की टीम को दिल्ली के शाहदरा इलाके में इस अभियुक्त की गतिविधि होने की सूचना मिली। तभी क्राइम ब्रांच एक विशेष टीम गठित की गई, और आरोपी को पकडने के लिए जाल बिछाया। जिसके बाद इसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि इस दौरान अभियुक्त द्वारा पिस्तल की दम पर भागने का प्रयास भी किया गया, लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम की हिम्मत के आगे यह असफल रहा, और नतीजतन इसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बहरहाल दिल्ली के अलग अलग इलाकों में स्नैचिंग और लूटपाट जैसे मामलों में सक्रिय बदमाश अब दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में है। और आगे की कार्यवाही की जा रही है।