कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी होते हैं, उनके कार्यों से ही पार्टी की छवि बनती है- शीला दीक्षित

रिपोर्ट: अजीत कुमार


 


 


 


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में दो बैठकों को संबोधित किया। चांदनी चौक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान के नेतृत्व में जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को एकृत करते हुए शीला दीक्षित ने कहा सब की जिम्मेवारी बनती है कि अपनी लगन और मेहनत से दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों को  विजयी करवाएं।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी होते हैं और उनके द्वारा किए गए संपर्क और कार्यों से ही जनता में पार्टी की छवि बनती है आइए हम सब मिलकर अपनी पार्टी और अपने नेता राहुल गांधी जी की सोच और विचारों को जनता के बीच पहुचाएं, जनता को समझाएं की केवल कांग्रेस  ही ऐसी पार्टी है जो देश को आगे बढ़ाने और जन हितकारी कार्यों के माध्यम से जनता के जीवन को खुशहाल बनाने में सक्षम है।


शीला दीक्षित ने चांदनी चौक जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक सफल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने के लिए धन्यवाद किया और आभार प्रकट किया । चांदनी चौक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने एक शोक प्रस्ताव भी रखा जिसमें दिल्ली शहर के प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी शौकत हाशमी साहब के देहावसान पर उनके द्वारा देश और दिल्ली के साथ कांग्रेस पार्टी मैं उनके योगदान को याद करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अल्लाह ताला से गुजारिश की  कि जनाब शौकत हाशमी साहब की नेक रूह को जन्नत अता फरमाए।


एक दूसरी बैठक जिसमें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रदीप तंवर ने अपने साथियों सहित शीला दीक्षित के प्रदेश अध्यक्ष पद को ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने ओबीसी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और सदस्यों को धन्यवाद करते हुए कहां कि आज कांग्रेस को आप सबकी मेहनत लगन और निष्ठा की आवश्यकता है। देश और विशेष रूप से दिल्ली की जनता भाजपा के शासनकाल में दुखी और परेशान  है। समस्त दिल्लीवासी आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार से भी छुटकारा पाना चाहते हैं। दिल्ली सरकार के निकम्मे पन ने दिल्ली वासियों की उम्मीदों और आकांक्षाओं के साथ धोखा किया है। आइए हम सब मिलकर एकजुटता के साथ अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा की जा रही सर्व हितकारी योजनाओं की रूपरेखा जनता तक पहुंचाएं और एक बार फिर आगामी चुनावों में दिल्ली की सातों लोकसभा सीट जीतकर केंद्र में कांग्रेस पार्टी कि सरकार स्थापित करवाने में मदद करें ताकि दिल्ली और देश में रुकी विकास की गति एक बार फिर शुरू हो सके।


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली में अपने 15 साल के शासनकाल में जो प्रगति हर क्षेत्र में करने में कामयाबी प्राप्त करी थी दिल्ली आज भी उसी स्थान पर खड़ी है बल्कि जन सुविधाओं के क्षेत्र में दिल्ली पिछड़ती  जा रही है। हमारा फर्ज बनता है कि हम अपनी दिल्ली को एक बार फिर संभाले और सवारे शीला दीक्षित ने कहा कि पार्टी को चलाने और आगे बढ़ाने मैं आपके सुझाव और विचारों का हम स्वागत करते हैं। हमारे कार्यालय के दरवाजे हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के लिए खुले हैं। आप कभी भी मुझसे और मेरे सहयोगीयों से संपर्क कर सकते हैं ताकि अपने अथक प्रयासों के द्वारा हम हर स्तर पर आगे बढ़े और अपने नेता राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकें।