लखीमपुर-खीरी कलेक्ट्रेट लिपिक दर्पण स्मारिका का डीएम ने किया विमोचन

रिपोर्ट: सुनहरा


 


 


 


बुधवार को लखीमपुर-खीरी कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने ‘‘कलेक्ट्रेट लिपिक दर्पण’’ स्मारिका का विमोचन किया।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि कलेक्ट्रेट प्रशासन का एक अत्यन्त महत्वपूर्ण अंग है। जहां से प्रशासन की महत्वपूर्ण गतिविधियां संचालित होती है। उन्होनें कहा कि मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का यह एक अनूठा प्रयास है, जिसके लिए उन्होनें स्मारिका के सम्पादक सुधीर सोनी एवं सहयोगी कलेक्ट्रेट के विभिन्न कर्मियों को बधाई दी।


बताते चले कि जनपद की मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के तत्वाधान में इस स्मारिका का प्रकाशन कराया गया। उक्त स्मारिका का सम्पादन कलेक्ट्रेट के राजस्व सहायक सुधीर सोनी ने किया।  पत्रिका का उद्देश्य कलेक्ट्रेट के लिपिक संवर्ग के समस्त कर्मचारियों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देना एवं आपस में जोड़ना तथा परिचय प्रदान करना है।


इस कार्यक्रम में समस्त उपजिलाधिकारी और तहसीलदार एवं कलेक्ट्रेट कर्मचारी मौजूद रहे।