पूरे देश में हो रहा राष्ट्रीय शोक गोला में सजाया गया सदर चैराहा

रिपोर्ट: सुनहरा


  


 


 


पूरा देश इस समय जहां पुलवामा में आतंकवादियों द्वारा मारे गए 42 शहीदों के शोक में डूबा हुआ है। वहीं इस नगर का सदर चैराहा का अशोक स्तंभ फूलों से सजा कर सड़कों पर चुना डाला गया है जिसे देखकर यहां के नागरिक हतप्रभ है।


शाम को लगभग 5ः00 बजे नगर का मुख्य चैराहा नगर पालिका गोला की विद्युत विभाग की गाड़ी से फूलों से सजाया जाने लगा और सड़क के दोनों ओर तथा चैराहे पर चुना डाला जाने लगा तो नागरिकों में चर्चा प्रारंभ हुई कि आखिर ऐसा कौन सा महोत्सव नगर पालिका बनाने जा रही है जिसे शहीदों के शोक का भी कोई ध्यान नहीं है। सजाने वाले लोगों से पूछने पर मालूम हुआ कि शहीदों का शोक मनाने के लिए ही यह सदर चैराहा फूलों से सजाया गया है।


वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आरआर अंबेश ने पूछने पर बताया कि सदर चैराहे पर भाजपा विधायक अरविंद गिरी की शोक सभा होगी इस कारण उनके आदेश पर ही सदर चैराहा फूलों से सजाया जा रहा है।


इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह को फोन किया गया तो उनका फोन नहीं उठा इस कारण उनका वर्जन नहीं लिया जा सका।