शीला दीक्षित ने मतदाताओं से अपील की कि दिल्ली में स्थायी सरकार और विकास के लिए कांग्रेस को वोट दें

रिपोर्ट : अजीत कुमार


 



 


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित के नेतृत्व में नजफगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी और तिलक नगर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अपने-अपने जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए गए। दोनो कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलनों की शुरुआत में आत्मघाती आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया।


नजफगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जिला अध्यक्ष ओमदत्त यादव ने किया और तिलक नगर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जिला अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने किया। दोनो सम्मेलनों में प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित का भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित विशाल जनसमूह की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि पार्टी के समस्त कार्यकर्ता एकजुटता के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराने को तत्पर हैं।


कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित करते हुए शीला दीक्षित ने कहा पूरी दुनिया कांग्रेस पार्टी के इतिहास को जानती है, इसे किसी को विस्तार से बताने की जरुरत नहीं है। जब कांग्रेस सत्ता में थी तब हमने काम किए थे जिसका गवाह दिल्ली में हुआ विकास है।के लिए कांग्रेस को वोट दें। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली की हालत दयनीय है, सड़के टूटी हुई है, कूड़े के ढेर हर जगह पड़े है। भाजपा शासित निगम ने दिल्ली की दयनीय हालत को ठीक करने के लिए कुछ नही किया। शीला दीक्षित ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और दिल्लीवासियों से कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील की और कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर दिल्ली में विकास कार्य को सुनिश्चित किया जाएगा और 15 वर्ष के कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में शुरु किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगाऔर दिल्ली को फिर से दुनिया में सबसे सुन्दर और विकसित राज्य बनाएंगे। 


शीला दीक्षित ने क्षेत्रीय पूर्व सांसद महाबल मिश्रा का नाम लेते हुए कहा कि इन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में लोगों की भलाई के कई विकास कार्य किए थे, जो आज गवाह के रुप में मौजूद है। दीक्षित ने लोगों से अपील की कि वे दिल्ली में कांग्रेस द्वारा किए विकास कार्यों को ध्यान में रखकर सिर्फ कांग्रेस पार्टी को ही वोट दे क्योंकि पार्टी ही स्थायी सरकार दे सकती है और दिल्ली के मतदाता भी यही चाहते है कि कांग्रेस दोबारा सत्ता में वापस आए। शीला दीक्षित ने कहा कि दिल्ली के मौजूदा मुख्यमंत्री केजरीवाल और उनकी पार्टी के खोखले वायदों से त्रस्त दिल्लीवासी दिल्ली की सत्ता में भी बदलाव चाहते है, जरुरत हैकांग्रेस पार्टी दिल्लीवासियों के विश्वास को पुनः प्राप्त करे और उनकी आशा और उम्मीदों के प्रति यकीन दिलाए कि हम आज भी उनकी परेशानियां को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए हम सबको जन अभियान चलाते हुए घर-घर पहुँचकर अपने नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी की सोच और विचारों से अवगत कराएं ताकि उनके सहयोग और समर्थन से हम आने वाले लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सातों सीटों पर विजय प्राप्त कर सकें।