आय पर चर्चा के तहत कांग्रेस द्वारा प्रतिवर्ष 72000 रुपये देने की घोषणा का प्रचार -प्रसार करें - राजेश लिलौठिया

रिपोर्ट : अजीत कुमार


 


 


 


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित के मार्ग दर्शन में पर प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में लोकसभा चुनावों के प्रचार की तैयारियों को लेकर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अन्तर्गत आने वाले पांच जिला कांग्रेस कमेटियों आदर्श नगर जिला, चॉदनी चौक जिला, रोहिणी जिला, किराड़ी जिला और करोल बाग जिला कांग्रेस कमेटी की बैठके हुई। लोकसभा चुनाव 2019 अभियान भाजपा व आम आदमी पार्टी की नाकामियों व जनविरोधी नीतियों को दिल्लीवासियों को प्रत्येक जिला उसमें आने वाली विधानसभा, निगम वार्ड, ब्लाक कांग्रेस कमेटी व बूथ स्तर पर कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलौठिया के नेतृत्व में अभियान चलाया जाऐगा।


बैठकों को सम्बोधित करते हुए राजेश लिलौठिया ने बताया कि आय पर चर्चा कार्यक्रम के तहत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी द्वारा घोषित न्यूनतम गांरटी आय योजना जिसमें 5 करोड़ गरीब परिवारों को प्रतिवर्ष72000 रुपये देने की घोषणा की, जिससे 25 करोड़ देशवासियों को सीधा फायदा मिलेगा। कांग्रेस कार्यकर्ता इस योजना का लोगों के बीच में जाकर प्रचार व प्रसार करें।


लिलौठिया ने कहा कि उतरी दिल्ली नगर निगम के प्रत्येक जिले में रविवार 31 मार्च को क्षेत्रीय भाजपा सांसद के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाएगा क्योंकि भाजपा सांसदों ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में पूरी दिल्ली में कोई विकास का काम नही किया और क्षेत्र से नदारद रहे। सांसदों से उनके कार्यकाल का लेखा जोखा मांगा जायेगा तथा सांसदों के खिलाफ धोखाधड़ी व वायदा खिलाफी की लिखित शिकायत पुलिस स्टेशन में देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की जाऐगी। रोष प्रदर्शन के साथ सांसदों का पुतला दोहन भी किया जाएगा।


लिलौठिया ने बताया कि 4 अप्रैल 2019 से लेकर 11 अप्रैल, 2019  ‘‘संविधान बचाओ’’ कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के दलित एवं अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में ‘‘जनसंवाद’’ कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों से केन्द्र में बैठी मोदी सरकार ने बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर के बनाए गए संविधान का लगातार अपमान किया है और लोकतांत्रिक व संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कुचलने का काम किया गया है।


लिलौठिया ने कहा कि ब्लाक/वार्ड स्तर पर 60 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठ कांग्रेसजनों को चिन्हित करके प्रत्येक बूथ पर कम से कम 20 वरिष्ठ कांग्रेसजनां को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इनमें छोटे कारोबारी, पान की दुकानवाले, नाई, मजदूर, छोटा किरयाना व्यापारी शामिल होंगे, इस कार्यक्रम 20 अप्रैल 2019 तक पूरा कर लिया जाऐगा।


लिलौठिया ने बताया कि 3 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ रोष प्रदर्शन क्षेत्र के मुख्य बाजारों में किया जाएगा और 5 अप्रैल को आप पार्टी व भाजपा के क्षेत्रीय निगम पार्षदों के निकम्मेपन व भ्रष्टाचार के चलते छोटे-छोटे रोजमर्रा के काम भी पूरी तरह ठप हैं। इन सभी निगम पार्षदों के घर व कार्यालयों के समीप पुतला दोहन व रोष प्रदर्शन किया जाएगा। लिलौठिया ने कहा कि दिल्ली के गुनाहगार अगर सांसद,विधायक है तो आप पार्टी व भाजपा के निगम पार्षद भी इस गुनाह में बराबर रुप से भागीदार है।