दिल्ली के अमन विहार में 4 साल की मासूम के साथ दरिंदगी के बाद पीड़ित परिवार ने किया थाने पर प्रदर्शन

रिपोर्ट : अजीत कुमार


  


 


 


 

दिल्ली के अमन विहार में 4 साल की मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी की उम्र करीब 15 साल है। पीडित परिजनों का आरोप है, कि पुलिस की तरफ से इस मामले में लापरवाही बरती जा रही है, जिसको लेकर पीडित परिजन और स्थानीय निवासियों ने अमन विहार थाने पर प्रदर्शन किया। पुलिस के आश्वासन के बाद इन लोगों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।

राजधानी दिल्ली आज क्राइम केपिटल बनती जा रही है, जहां अपराध ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। खासतौर पर जब बात महिला अपराध की हो तो। आलम यह हो गया है, राजधानी दिल्ली में अब मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं है। कुछ ऐसा ही मामला दिल्ली में रोहिणी जिला के अमन विहार थाने का सामने आया है। जहां एक चार साल की मासूम दरिंदगी का शिकार हो गई। इसी को लेकर पीडित परिवार ने दिल्ली के अमन विहार थाने पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। हालांकि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन पीडित परिवार का आरोप है, कि पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई सख्त कार्यवाही नहीं कर रही है।

थाने पर प्रदर्शन करते स्थानीय लोगों की यह तस्वीर अमन विहार थाने की है, जहां लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते दिख रहे है। दरअसल इन लोगों का आरोप है, कि दिल्ली के अमन विहार थाना क्षेत्र के रहने वाली एक 4 साल की मासूम को पास में ही रहने वाले एक 15 साल के नाबालिग ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। उस पर तुर्रा यह है, कि परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस इस मामले में लापरवाही बरत रही है, जिसको लेकर इन लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताते हुए अमन विहार थाने पर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों के घंटों के प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन की तरफ से लोगों को समझाया गया, जिसके बाद लोगों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।

भले ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। लेकिन इस मामले ने एक बार फिर से राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। खासतौर पर महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढते अपराध चिंता का विषय गया है।