सेक्सी योगा करते हुए टीवी की डायन मोनालिसा ने शेयर की वीडियो

 


 



 


बिग बॅास 10 की भोजपुरी स्टार मोनालिसा इन दिनों अपने बोल्ड वीडियो और सेक्सी तस्वीरों के कारण काफी चर्चा में हैं। मोनालिसा आए दिन अपनी कई तस्वीरें और बोल्ड कहानी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। इतना ही नहीं एक बार फिर अपने इस वीडियो से सनसनी मचा रही हैं। लेकिन इस बार पहली बार ऐसा हुआ है जब मोनालिसा ने योगा करते हुए अपना ये वीडियो पोस्ट किया है। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो से साफ पता चल रहा है कि मोनालिसा अपने फिटनेस का किस तरह ख्याल रखती हैं।
यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि बिग बॅास 10 के बाद मोनालिसा ने खुद को टीवी इंडस्ट्री में बनाए रखने में कामयाब हुई हैं। टीवी शो नजर में उन्हें डायन की भूमिका में काफी पसंद किया गया। इस शो में भी रियल लाइफ की तरह उनके लुक को ग्लैमर से भरपूर रखा गया है।  इस शो से जुड़ा हुआ कभी नहाते हुए तो कभी सुहागरात का वीडियो वह अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुकी हैं।पहली बार टीवी पर किसी डायन को इतना सेक्सी दिखाया गया है।
वैसे आपको बता दें कि नजर से पहले मोनालिसा अपनी बंगाली वेब सीरीज डुपुर ठाकुरपो के सीजन 2 को लेकर चर्चा में रही थीं।इस वेब सीरीज में वह काफी बोल्ड नजर आयी थीं।
भोजपुरी इंडस्ट्री की वह मात्र एक ऐसी ऐक्ट्रेस है, जिनकी जबदस्त फैन फोलॉइंग है। मोनालिसा भी अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर लगातार फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा ट्रेडीशनल साड़ी के अलावा कई बार हॉट बिकिनी लुक में भी नजर आ चुकी हैं। मोनालिसा ने आज भोजपुरी से लेकर टीवी जगत तक अपनी एक खास पहचान बना ली है।