लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उत्तरी दिल्ली नगर निगम में पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए

रिपोर्ट : अजीत कुमार


 


 


 


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित के दिशानिर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलौठिया ने लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर उत्तरी दिल्ली नगर निगम की सभी 25 विधानसभाओं में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की और उनके साथ प्रदेश कार्यालय में बैठक करके आगामी लोकसभा चुनाव में उनके दायित्व को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की। 


राजेश लिलौठिया ने सभी पर्यवेक्षकों को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित के विचारों व कार्यक्रमों से अवगत कराते हुए कहा कि केन्द्र व दिल्ली में ऐसी सरकारें बैठी है जिन्होंने समय-समय पर बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के बनाए गए संविधान व लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने 2014 में दिल्ली और देशवासियों से बड़े-बड़े वायदे किए थे, लेकिन 5 साल बीतने के बाद भी एक भी वायदा पूरा नही किया, जिससे देश व दिल्लीवासी अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे है। 


राजेश लिलौठिया ने कहा कि दिल्ली में ऐसे लोगों की निकम्मी सरकार है जो पिछले 4 साल से लगातार झूठ बोल रहे है और सिर्फ बहानेबाजी करके अपनी नाकामियों को छिपाने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष में दिल्ली में कांग्रेस की सरकार के किए गए कार्यों को आज दिल्ली के लोग याद कर रहे हैं और दिल्लीवासी फिर से कांग्रेस की ओर देख रहे है। 


राजेश लिलौठिया ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सभी 94 वार्डों में भाजपा व आप पार्टी के जन प्रतिनिधियों के निकम्मेपन व नाकामियों को लेकर पुतला दहन किया जाएगा जिससे स्थानीय लोगों को पता चले कि जिन लोगों को अपना जनप्रतिनिधि चुना था उन्होंने जीतने के बाद क्षेत्र की जनता के साथ बड़ा धोखा किया। लिलौठिया ने यह भी कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम में 50 हजार वरिष्ठ कांग्रेसजनों जिन्हांने कई वर्षों से कांग्रेस की सेवा की है उनको सम्मान स्वरुप प्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। 


लिलौठिया ने कहा कि ‘‘संविधान बचाओं कार्यक्रम’’ के अंतर्गत उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सभी वार्डों में 100 जन सभाऐं करके भाजपा व आप पार्टी द्वारा लगातार संविधान का अपमान, लोकतंत्र का त्रिस्कार व दोनों दलों की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश कांग्रेस के कार्यकर्ता करेंगे। 


लिलौठिया ने यह भी कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम के तहत सभी नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक व कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर स्थानीय लोगों से संवाद करके उन्हें कांग्रेस पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों से अवगत कराऐंगे व उन्हें ऐप के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस कमेटी से सीधा जोड़ा जाएगा ताकि भविष्य में उन्हें कांग्रेस के सभी कार्यक्रमों व कांग्रेस नेताओं के साथ संवाद के तहत जोड़ा जाए।