मेरी जिम्मेदारी संगठन की है, ना कि गठबंधन की - राजेश लिलौठिया

रिपोर्ट : अजीत कुमार


 


 


 


दिल्ली प्रद्रेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलौठिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि कुछ समय से दिल्ली के अन्दर लोकसभा चुनाव2019 के लिए आम आदमी पार्टी के साथ गठबन्धन की चर्चा जोरो पर है। जिस कारण कार्यकर्ताओं के मन में भ्रम की स्थीति बनी हुई है। राजेश लिलौठिया ने बडी साफगोई के साथ गठबंधन को नकारते हुऐ यह कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी ने दिल्ली में मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यकर्ता सम्मेलन मे पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुऐ कहा था कि हमें दिल्ली की सातों सीटें जीतनी है और इस कार्य को कांग्रेस कार्यकर्ता बखूबी कर सकता है। अतः हम अपने नेता के संदेश और दिशा निर्देश के उपर पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार है और हमें किसी बैशाखी की आवश्यकता नहीं है।


दिल्ली का इतिहास बताता है कि शीला दिक्षित जी के  नेतृत्व में दिल्ली के अन्दर लगातार 15 वर्षों तक और केन्द्र में 10 वर्षों तक डा0 मनमोहन सिंह के नेतृत्व में दिल्ली और देश के विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य हुआ है और यह सब पार्टी कार्यकर्ताओं के जोश और जूनून के कारण ही सम्भव हो पाया है। लीलौठिया जी ने कहा कि हमें हमारे नेता राहुल गांधी जी ने दिल्ली में बतौर कार्यकारी अध्यक्ष संगठन को मजबूत करने के लिए भेजा है नाकि गठबंधन के लिए। गौर करने की बात यह है कि जिस आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधान सभा के अन्दर विशेष सत्र बुलाते हुऐ प्रस्ताव पारित कर  हमारे प्रिय नेता देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी जी का भारत रत्न वापस लौटाने का प्रस्ताव पास करता हो ऐसी सिद्धांत विहीन आम आदमी पार्टी के साथ गठबन्धन करने का तो सवाल ही नहीं उठता है।