फॉर्म में लौटने के लिए पसीना बहा रहे हैं ऋषभ पंत

 


 



 


भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत विश्व कप में शामिल होंगें या नहीं, इसका सटीक जवाब दे पाना थोड़ा मुश्किल है। वो इसलिए, क्योंकि हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले वनडे मैचों के दौरान पंत खराब विकेटकीपिंग के कारण निशाने पर आए हैं। वहीं उनमें खेलते दौरान जल्दबाजी दिखाने की आदत बनी हुई है जो उनकी मुश्किलें खड़ीं कर सकता है। लेकिन पंत ने फॉर्म में लौटने के लिए भारत के पूर्व क्रिकेटर का सहारा लिया है। आईपीएल खेलने से पहले पंत किरण मोरे से क्लास लेते नजर आए।
मोरे भारत के लिए विकेटकीपर के तौर पर भूमिका निभा चुके हैं। ऐसे में पंत आईपीएल खेलने से पहले उनसे विकेटकीपिंग के गुरू लेने के लिए मैदान पर पसीना बहा रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने ट्वीटर हैंडल पर वीडियो शेयर किया जिसमें किरण मोरे पंत से विकेटकीपिंग करवाते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ में उन्हें सलाह भी दे रहे हैं कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं। मोरे तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के सलाहकार हैं। वहीं पंत दिल्ली डेयरडेविल्स में शामिल हैं।
56 वर्षीय मोरे ने 49 टेस्ट, और 94 वनडे भारत की तरफ से खेले हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 110 कैच, 20 स्टंप किए हैं। वहीं वनडे में 63 कैच, 27 स्टंप किए हैं। इनका क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा। मोरे ने 1986 में डेब्यू किया था फिर 1993 में खेलना छोड़ दिया था। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच मुंबई इंडियस से ही 24 मार्च को होना है। दिल्ली एक भी बार खिताब नहीं जीत सकी है।