बाहरी उत्तरी जिला से दिल्ली पुलिस ने एक शार्प शूटर को गिरफ्तार किया

रिपोर्ट : अजीत कुमार


  


 


 

 

बाहरी उत्तरी जिला से दिल्ली पुलिस को एक बडी सफलता हाथ लगी है। इस सफलता में दिल्ली पुलिस ने एक शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है, जो नीरज बवानियां गैंग का सहयोगी बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने इसके पास से एक देसी पिस्तौल के साथ दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

दिल्ली पुलिस की बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने एक घोषित अपराधी की गिरफ्तारी के साथ-साथ नीरज बवानिया गिरोह के एक शार्प शूटर गिरफ्तार किया है। साथ ही एक देसी पिस्तौल के साथ दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। दिल्ली पुलिस ने स्पेशल स्टाफ के साथ लिकर यह कामयाबी हासिल की है। बताया जा रहा है, कि दिल्ली पुलिस द्वार गिरफ्तार किया गया यह आरोपी दिल्ली के बवाना में हुई गोलीबारी के बाद हुई हत्या के मामले में शामिल था।

दरअसल 6 अक्टूबर 2018 को दिल्ली के बवाना में एक गोलीबारी की धटना हुई थी, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि एक महिला भी घायल हो गई थी। जांच के दौरान पता चला कि घायल महिला नीरज बवानिया की चचेरी बहन थी, और मृतके के साथ भी इसके संबंध थे। जबकि नीरज बवानिया और उसका परिवार इन दोनों के रिश्ते के खिलाफ था। जिसके बाद इस शार्प शूटर ने इन दोनो को ही मारने का प्रयास किया जिसमें यह महिला बच गई।