बीजेपी ने किया दिल्ली से उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

रिपोर्ट : अजीत कुमार 


 



 


लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने 7 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा दिल्ली की 4 लोकसभा सीटों में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। पार्टी ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी को भाजपा का उम्मीदवार बनाया है तो वहीं वेस्ट दिल्ली से प्रवेश वर्मा, साउथ दिल्ली से रमेश बिधूड़ी और चांदनी चैक से डॉक्टर हर्षवर्धन को मैदान में उताया है। रविवार शाम बीजेपी अपने जारी लिस्ट में इंदौर, अमृतसर और यूपी के घोषी सीट के उम्मीदवारों के भी नाम की घोषणा की।
पार्टी ने दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 4 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। भाजपा ने बाकी बची तीन सीटों पर उम्मीदवारों की ऐलान नहीं किया है।
बता दें कि दिल्ली की लोकसभा सीटों की बात करें तो आम आदमी पार्टी सभी सातों सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने भी 4 सीटों पर मजबूत दावेदार उतारें है, लेकिन कांग्रेस ने अब तक किसी भी सीट पर अपने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है।
गौरतलब है कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर सस्पेंस अब भी जारी है। शनिवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह ने कहा था कि कांग्रेस गठबंधन के लिए तैयार नहीं हुई है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा कि दिल्ली में लोकसभा की सात सीटों पर 4-3 फॉर्मूला पर आम आदमी पार्टी से बात चल रही थी। अगर आम आदमी पार्टी इस फॉर्मूला से तैयार है तो कांग्रेस भी तैयार है। बता दें कि पिछले कई दिनों से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है। हालांकि दोनों की बातचीत अब तक फाइनल नहीं हो सकी है।
सनद हो कि पिछले लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। चांदनी चैक से हर्षवर्धन, पूर्व दिल्ली से महेश गिरि, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी, उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज, दक्षिण दिल्ली से रमेश बिधूड़ी और पश्चिम दिल्ली से प्रवेश वर्मा ने जीत दर्ज की थी। इधर प्रत्याशी बनाए जाने के बाद बीजेपी दिल्ली के अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय हर्षवर्धन ने सोमवार को नामांकन दाखिल करने की बात कही। बता दें कि दिल्ली की सभी सातों सीटों पर छठे चरण में 12 मई को चुनाव होना है।