दिल्ली के रोहिणी में महिला की हत्या का दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने किया खुलासा

रिपोर्ट : अजीत कुमार


 


 


 


बीते दिनों दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 में घर में हुई महिला की हत्या का खुलासा करते हुए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के अनुसार लूट के मकसद से इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। आपको बता दें कि करीब दो दिन पहले एक बुजुर्ग महिला की गला दबा कर हत्या कर दी गई थी।

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में खडे यह वही आरोपी है, जिन्होने दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 में एक बुजुर्ग महिला की चुन्नी से गला दबाकर हत्या की थी। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के अनुसार हत्या की इस वारदात में एक महिला समेत कुल 4 लोग शामिल थे। जिसमें महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तालाश जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से ज्वेलरी और कुछ नकदी भी बरामदगी की गई है। क्राइम ब्रांच द्वारा मिली जानकारी के अनुसार चारों लोग लूटपाट के इरादे से मृतक के घर गए थे, किंतु महिला ने विरोध किया तो इन्होने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महिला मृतक महिला की जानकार थी।

दरअसल अब आपको बताते है, कि पूरा मामला क्या था। दरअसल कुछ दिन पहले दिल्ली के केएन काटजू मार्ग थाना इलाके में रोहिणी सेक्टर 16 में कुछ लोगों ने उसी की चुन्नी से गला दबा कर हत्या कर दी थी। मृतक महिला की बेटी ने आकर देखा तो मां के गले में चुन्नी से गांठ लगी हुई थी और गले को बुरी तरह दबाया हुआ था जिससे उनकी मौत हो चुकी थी। महिला के सभी उंगलियों में सोने की 10 अंगूठियां थी और गले में सोने की चेन ओर कानों की बालियां भी थी जो सभी गायब मिले। साथ ही घर की अलमारी में कुछ नकदी रखे थे वे भी नदारद मिले। इस मामले में शुरू से ही लूटपाट के इरादे से ही हत्या की आशंका जताई जा रही थी।

बहरहाल दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में एक महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक की तालाश जारी है। वहीं दूसरी ओर रोहिणी में हुई इस हत्या की वारदात ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खडे कर दिए थे। हालांकि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रंाच के लिए यह एक बडी कामयाबी जरूर है, क्योंकि क्राइम ब्रांच की टीम ने लगभग दो दिन में ही इस मामले को सुलझाते हुए आरोपियों को जेल की रास्ता दिखाने का काम किया है।