दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी सुनील कुमार गौतम पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुरस्कार से सम्मानित

रिपोर्ट : अजीत कुमार


 


 


वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें 


 


भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी सुनील कुमार गौतम को उनकी पुस्तक 'संविधान काव्य' को 2018-19 के लिए 'पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुरस्कार' से सम्मानित किया है। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो प्रत्येक वर्ष पुलिस, न्यायालयिक विज्ञान, अपराध शास्त्र से संबंधित हिंदी की पांच उत्कृष्ट पुस्तकों को पुरस्कृत करती है। साथ ही नगद इनाम भी देती है। इसके अलावा पूरे देश से चार अन्य पुलिस अधिकारियों की पुस्तकों को पुरस्कृत किया गया है।

पुस्तकों का चयन अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के महानिदेशक सुदीप लखटकिया की अध्यक्षता में मूल्यांकन समिति की बैठक में किया गया।

सुनील कुमार गौतम द्वारा रचित पुस्तक 'संविधान काव्य', भारतीय संविधान को बड़े सरल और काव्य रूप में प्रस्तुत करती है जिससे यह आम आदमी की समझ में भी आसानी से आ जाता है। समस्त संविधान को 238 काव्य पदों में लिखा गया है। साथ ही संविधान के अनुच्छेदों की संख्या भी दी गई है। इस पुस्तक को लिखने में 6 माह का समय लगा।

इस पुस्तक का विमोचन पुदुचेरी की उपराज्यपाल डॉ किरण बेदी ने 5 अक्टूबर 2016 को पुदुचेरी में किया था। उस समय गौतम पुदुचेरी में महानिदेशक के पद पर तैनात थे। यह पुस्तक खास तौर पर आम नागरिकों व पुलिस कर्मचारियों के लिए लिखी गयी है। यह संविधान की जटिल और विस्तृत व्याख्या को बहुत ही सरल और सुगम रूप में प्रस्तुत करती है।