केवल कांग्रेस पार्टी ही गरीब जनता के लिए उत्थान के लिए - देवेन्द्र यादव

रिपोर्ट : अजीत कुमार


 


 


 


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस मजबूत है क्योंकि केवल कांग्रेस पार्टी ही गरीब जनता के लिए उत्थान के लिए उन्हें बराबर का दर्जा देकर उनका जीवन यापन का अधिकार दे सकती है।  लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस के प्रचार हेतू ‘‘हाथ के साथ साईकिल यात्रा’’ के चौथे दिन आज कम्यूनिटी सेन्टर जनकपुरी से शुरु होकर तिलक नगर विधानसभा और जनकपुरी विधानसभा में निकाली गई।


साईकिल यात्रा के दौरान आयोजित सभा को सम्बोधित करते देवेन्द्र यादव ने सर्वप्रथम हाथ के साथ साईकिल यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया, साईकिल यात्रा को भरपूर समर्थन मिल रहा है। यादव ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी द्वारा देशवासियों के लिए कांग्रेस की भविष्य की योजनाओं को ‘‘हम निभाऐंगे’’ घोषणा पत्र जारी कर दिया है जिसमें गरीबों के न्यूनतम आय योजना, रोजगार, किसानों, कल्याण, शिक्षा, जीएसटी, महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत कोटा और देशहित के मुद्दो पर को विशेष रुप से रखा गया है। कांग्रेस अध्यक्ष जो संदेश हमें दे रहे है, हमारा कर्तव्य और जिम्मेदारी है कि हम उन्हें जनता तक पहुॅचाएं।


देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले पांच सालों में मोदी सरकार ने झूठे वायदें किये और अपने गिने चुने हुए व्यापारियों की दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की की है। इन चुनिंदा व्यापारियों की एक-2 गुणा नही बल्कि हजारों गुणा आमदनी बढती गई और गरीब आदमी गरीब होता गया। उन्होंने कहा कि साईकिल यात्रा के दौरान कांग्रेस की नीतियों को दिल्लीवासियों तक पहुॅचा रहे, मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरपूर जोश और जनून देख रहा हूॅ, कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह सक्षम है और कांग्रेस बेकफुट पर नही है और कांग्रेस पार्टी दिल्ली की सातों सीटों पर विजय हासिल करेगी।


यादव ने कहा कि मोदी ने देशवासियों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर कि 15-15 लाख रुपये मिलेंगे, 2 करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष मिलेंगे झूठे वायदे करके वोट लिए हासिल किए और नोटबंदी और जीएसटी लागू करके देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया जिससे गरीब,मजदूर, मध्यम वर्ग ही नही बल्कि व्यापरी वर्ग भी रोड़ पर आ गया और मंहगाई बेहताशा बड़ी तथा अर्थव्यवस्था अव्यवस्थित हो गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की विफलताओं और आम आदमी पार्टी के झूठे वायदों और भ्रमित प्रचार का पर्दाफाश करके घर-घर जाकर दिल्लीवासियों को विस्तार पूर्वक बताना है।