साईकिल यात्रा को 27 विधानसभाओं में सफलतापूर्ण करने के बाद दिल्ली की सभी विधानसभाओं में आयोजित किया जाऐगा -देवेन्द्र यादव

रिपोर्ट : अजीत कुमार


 


 


 


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने सोमवार को मादीपुर विधानसभा से ‘‘हाथ के साथ साईकिल यात्रा’’ की शुरुआत शिव मंदिर मादीपुर से झंडा दिखा कर की। दीक्षित ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए देवेन्द्र यादव द्वारा जमीनी स्तर पर दिल्लीवासियों से जुड़ने वाले इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए बधाई दी।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से देश की जनता से सीधा सम्वाद करके उनके सुख-दुख मं बराबर की भागीदारी करने का प्रयास करती है। देश ही नहीं दुनिया में भी यही माना जाता है कि कांग्रेस बिना किसी भेदभाव या स्वार्थ के केवल और केवल देश की आवाम के लिए काम करती है और कांग्रेस इस ‘हाथ के साथ साईकल यात्रा’ के माध्यम से दिल्लीवासियों के घर-द्वार पहुंच कर जनसम्पर्क स्थापित करने जा रही हैं।


दीक्षित ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा शक्ति के प्रतीक जन नेता राहुल गांधी सिद्धान्तों और आमजन के हितों की रक्षा करने वाली कांग्रेस की नीतियों के तहत् ही गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों बेरोजगारों एंव छोटे तथा मध्यम वर्गीय व्यवसायियों के फायदे के लिए नयी सोच के साथ नये फैसलें लेते हैं। राहुल जी द्वारा न्यूनतम आमदनी गारंअी योजना का जिक्र करते हुए शीला दीक्षित ने कहा कि विश्व में सम्भवतः यह अपने आप में पहली योजना है जो करोड़ों परिवारों का जीवन स्तर आर्थिक रूप से सुधारकर उन्हें सम्मान के साथ जीवन यापन की  सुविधा प्रदान करेगी।


प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं का आव्हान किया कि हमें गर्व के साथ दिल्ली में कांग्रेस शासनकाल में अर्जित की गईं उपलब्धियों के विषय में दिल्ली की जनता को बताना और याद दिलाना है, जो सिर्फ जनसम्पर्क के माध्यम से ही किया जा सकता है। दिल्लीवासियों को अभी भी कांग्रेस में विश्वास हैं, उन्हें भरोसा है कांग्रेस पर और हमें उनके भरोसे पर खरा उतरते हुए, जनता के सहयोग एवं समर्थन से आगामी लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सभी सातों सीटों पर कांग्रेस का परचम फहराना है। यही वक्त की आवश्यकता भी है और हम सबको मिलकर उसे सम्भव करना है।


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव स्वयं साईकिल यात्रा में शामिल रहे। उन्होंने कहा कि साईकिल यात्रा को 27 विधानसभाओं में सफलता पूर्वक सम्पूर्ण करने के बाद साईकिल यात्रा को दिल्ली की सभी विधानसभाओं में भी निकाली जाऐगी। उन्होंने कहा कि साईकिल यात्रा के द्वारा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को दिल्लीवासियों तक पहुॅचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में हर जाति, धर्म और वर्ग के लोगों से सम्पर्क किया जाऐगा और उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संदेशो और कांग्रेस पार्टी की नीतियों को बताया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी के द्वारा न्यूनतम आय गारंटी योजना का भी प्रचार किया जाएगा। जिसके तहत देश के करीब 5 करोड़ गरीब परिवारों को प्रतिवर्ष 72000 रुपये दिए जाऐगे। 


पूर्व सांसद महाबल मिश्रा ने साईकिल यात्रा को जन-जन तक पहुॅचने का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि भारी संख्या में लोग घरों से निकलकर अपना समर्थन कांग्रेस के प्रति प्रकट कर रहे है। आमजन, गरीब व मध्यम वर्ग के लोग, क्षेत्रीय दुकानदार, गरीब रेहड़ी पटरी वाले भी अपना समर्थन यात्रा को दे रहे है।


कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा शीला दीक्षित व कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के साथ पूर्व सांसद महाबल मिश्रा, जिला अध्यक्ष  प्रदीप शर्मा, पूर्व विधायक मालाराम गंगवाल, अनिल भारद्वाज, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास छिकारा, एनएसयूआई अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा, जगदीश यादव, पी.एस. बावा, ब्लाक अध्यक्ष व क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।