उत्तम नगर, विकासपुरी और नजफगढ़ विधानसभा में निकाली गई ‘‘हाथ के साथ साईकिल यात्रा’

रिपोर्ट : अजीत कुमार


 


 


 


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने नेतृत्व में लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस के प्रचार हेतू ‘‘हाथ के साथ साईकिल यात्रा’’ उत्तम नगर, विकासपुरी और नजफगढ़ विधानसभाओं में निकाली गई। साईकिल यात्रा डिचाउॅ कलां, नजफगढ़ से शुरु हुई और अनाज मंडी, ढांसा, खेरा रोड़, पपरावट, दीनपुर, भरतगढ़, आयुषमान चौक, मटियाला गांव, सेक्टर 3 जेजे कलस्टर होती हुई सेक्टर 14 द्वारका शहीद भगत सिंह अपार्टमेन्ट पर समाप्त करके चौपाल लगाई।


चौपाल पर एकत्रित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस की साईकिल यात्रा मे लोग उत्साह पूर्वक आगे बढ़कर अपना समर्थन दे रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की साईकिल यात्रा के आज छठे दिन हजारों लोगों से सम्पर्क कर जन समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब लोगों पार्टी है, जहां बिना भेदभाव के सभी को साथ लेकर चला जाता है। न्यूनतम आय गारंटी योजना लाकर राहुल गांधी जी ने देश से गरीबी दूर करने का काम किया है। 72000 रुपये सालाना गरीबों को देने की यह योजना में शहरी और ग्रामीण दोनो वर्गो के लोगों पर लागू होगी।


देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता साईकिल यात्रा के दौरान दिल्ली में कांग्रेस की शीला दीक्षित जी की सरकार की 15 साल उपलब्धियों को बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा दिल्ली में पिछले पांच वर्षों से जितनी भी योजना का उद्घाटन कर रहे है, वह सभी योजनाओं की शुरुआत शीला दीक्षित के मुख्यमंत्रीत्व में की गई थी। हमें इन बातों को दिल्लीवासियों को बताना है।


‘‘हाथ के साथ साईकिल यात्रा’’ में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा, पूर्व विधायक सुमेश शौकीन, जिला अध्यक्ष ओमदत यादव, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास छिकारा, राजेश यादव, जगदीश यादव, मनोज गुप्ता, शिवजी सिंह और सतीश शौकीन सहित युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, ब्लाक अध्यक्ष व क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।