जनक पुरी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम

रिपोर्ट : अनुज झा


 



 


जनक पुरी विधानसभा के निगम वार्ड न. 16 (S) के सी 4 जी ब्लाक स्थित डीडीए के पार्क में संरक्षण हरित अभियान व लाफ्टर एंड क्लेपिंग क्लब के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस को आयोजित करने के मकसद से  वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीडीए के उधान विभाग के साथ मिलकर 50 पौधे लगाये।संरक्षण हरित अभियान के संयोजक वजनक पुरी के पूर्व निगम पार्षद संजय पुरी  ने  दिल्ली को प्रदुषण से आज़ादी दिलाने के लिये अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ रखने व् हराभरा बनाने में अपना योगदान देने के साथ- साथ अपने प्रत्येक जन्मदिन पर एक पौधा या उस से अधिक पोधे लगाने की शपथ लोगो को दिलाई। कार्यक्रम के दौरान सभी भाग लेने वाले लोगो को तुलसी , अज्वैन , अश्वगंधा , इलाइची , पत्थर चट्टा , लेमन ग्रास व् गिलोय के पौधे वितरित किये।


इस अवसर पर संजय पुरी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एक दिन में कम से कम 3 गैस सिलैंडर आक्सिजन अपने सांस लेने के लिए इस्तेमाल करता है जिनकी कीमत लगभग 2100 रूपये के करीब बनती है और यदि व्यक्ति लगभग 65 बर्ष तक जीता है तो वह अपने जीवन में लगभग 5 करोड़ रूपये की आक्सिजन अपने सांस के लिए प्रयोग करता है जो कि प्रकृति द्वारा पेड़ पौधों से प्राप्त करके जीवों को फ्री में प्रदान की जा रही है लेकिन मनुष्य पेड़ पौधों के महत्व को भूलता जा रहा है और पेड़ों को काट काट कर पर्यावरण को नुकसान पंहुचा रहा है।


उन्होंने आगे कहा कि पर्यावरण की देखभाल को केवल सरकारी क्षेत्र का कार्य मानने से हम अपने पर्यावरण को संतुलित नहीं रख सकते। सुरक्षित संसाधन संरक्षित पर्यावरण के नारे को अपने आचरण का अंग बना अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ ही पर्यावरण को हर प्रकार के प्रदूषण से बचाना भी समय की आवश्यकता है।