वसंत विहार ट्रिपल मर्डर मामले में दो गिरफ्तार

रिपोर्ट : अजीत कुमार


 



 


विगत दिनों दिल्ली के वसंत विहार में हुए ट्रिपल मर्डर की गुत्थी को दिल्ली पुलिस ने सुलझा लिया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले को सुलझाते हुए एक लड़का और एक लड़की को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि बीते रविवार को वसंत विहार के एक फ्लैट में बुजुर्ग दंपत्ति के साथ-साथ उनकी केयर टेकर का शव मिला था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इन तीनों की हत्या लूट के मकसद से की गई थी।
राजधानी दिल्ली के पोश इलाका कहे जाने वाले वसंत विहार में बीते दिनो हुए ट्रिपल मर्डर की गुत्थी सुलझ गई है। इस ट्रिपल मर्डर मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरूग्राम से एक लड़का और एक लड़की को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक बाइक और ज्वेलरी समेत नकदी भी बरामदगी की गई है।

 

 


 


दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में खडे यह दो वही आरोपी है, जिन्होने वसंत विहार में हुए ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया। इन दोनो आरोपियों को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक तीनों हत्याएं लूट के मकसद से की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार महिला बुजुर्ग दंपत्ति की जानने वाली थी, उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़का इससे पहले भी हत्या के एक मामले में आरोपी रह चुका है।

 

 


 


गौरतलब है, कि दिल्ली के वसंत विहार में बुजुर्ग दंपति और नौकरानी समेत तीन लोगों की शनिवार देर रात हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद रविवार सुबह उनका शव बरामद हुआ था। वसंत बिहार मर्डर केस में बुजुर्ग विष्णु माथुर सीजीएचएस से रिटायर थे। उनकी पत्नी शशि माथुर एनडीएमसी से रिटायर हुई थीं। नौकरानी का नाम खुशबू नौटियाल बताया जा रहा है। 

बहरहाल दोनो आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है, और आगे की कार्यवाही जारी है।