भाजपा की सदस्यता लेने के बाद मीडिया से रूबरू हुई सपना चौधरी

रिपोर्ट : अजीत कुमार


 



 


मशहूर हरियाणवी डांसर सपना  चौधरी ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ली, जिसके बाद सोमवार को मीडिया से रूबरू होते हुए सपना ने खुद इस बात की आधिकारिक पुष्टि की। इस दौरान जहां एक ओर सपना  चौधरी ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर जमकर तंज कसा, तो वहीं दूसरी ओर सपना ने पीएम मोदी और भाजपा की जमकर तारीफ की।
लगातार सुर्खियों में रहने वाली मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एक बार फिर से सुर्खियों में है। और इस बार सुर्खियों में रहने की खास वजह है, कि उनका भाजपा में शामिल होना। दरअसल सपना चौधरी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा की सदस्यता ली। जिसके बाद सोमवार को वह खुद मीडिया से रूबरू होते हुए इस बात की जानकारी दी। इस दौरान सपना  चौधरी दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर तंज कसना नहीं भूली।
इस दौरान सपना  चौधरी से जब विधानसभा चुनाव में लडने के बारे में पूछा गया तो वह इस सवाल से बचती नजर आई, और पार्टी के फैसले को अपना फैसला बताया। वहीं हरियाणा में के मुद्दों पर बात करते हुए सपना ने हरियाणा की लडकिया पर खास जोर दिया। सपना ने कहा कि हरियाणा में लडकियों को वो आजादी नहीं है जो उन्हें मिलनी चाहिए। और यह उनकी खास प्राथमिकता होगी।
इस दौरान सपना  चौधरी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद रहे। सपना ने इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की भी सराहना की। तो वहीं मनोज तिवारी ने भी सपना  चौधरी की सदस्यता लेने पर उनका स्वागत करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बेटी बचाओं बेटी पढाओ अभियान से जोडते नजर आए।
गौरतलब है, कि बीते 6 जुलाई से भारतीय जनता पार्टी ने अपने सदस्यता अभियान की शुरूआत की थी। और इसी सदस्यता अभियान के कार्यक्रम के दौरान सपना  चौधरी ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ली। जिसके बाद सपना  चौधरी सोमवार को मीडिया से रूबरू हुई।