डेढ़ करोड़ कीमत की 510 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार

रिपोर्ट : अजीत कुमार


 



 


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ड्रग तस्करी का खुलासा करते हुए 2 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो आंध्रा और ओडिसा से गांजे को लाकर दिल्ली एनसीआर में इसकी सप्लाई किया करते थे। दिल्ली पुलिस ने इनके पास से करीब 510 किलो गांजा बरामद किया है। इस गांजे की कीमत बाजार में करीब डेढ़ करोड़ रूपए बताई जा रही है।
दिल्ली में बढ़ती गांजे की तस्करी को देखते हुए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपनी एक स्पेशल टास्क फोर्स को गठित किया था। उस स्पेशल टास्क फोर्स ने 510 किलो गांजे की खेप को पकड़कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल स्पेशल टास्क फोर्स को एक इनपुट मिला था कि कुछ गांजा तस्कर दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में पहुचने वाले है जिसके बाद स्पेशल टास्क फोर्स मौके पर पहुँची तो उसके होश उड़ गए क्योकि वहां कुछ तस्कर ट्रक से गांजे की बोरिया एक कार में ट्रांसफर कर रहे थे तभी क्राइम ब्रांच ने उन दोनों तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा और 510 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ है।
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में खडे यह दोनों वही आरोपी है, जिसे गांजा तस्करी करते हुए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दरअसल हरियाणा का रहने वाला ड्रग तस्कर सूबे सिंह और ओखला दिल्ली का रहने वाला दीपक आंध्रा और ओडिसा के बॉर्डर के नक्सली इलाके से ड्रग को एक ट्रक में कैविटी बनाकर स्टोर करते थे और फिर उसको लाकर दिल्ली एनसीआर के रिसीवर को सप्लाई करते थे। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में इन्होंने खुलासा किया कि ये साल 2011 से इसी तरह से दिल्ली एनसीआर में गांजे की सप्लाई कर रहे है। और अब तक इन्होने हजारों किलो गांजा दिल्ली - एनसीआर, यूपी, बिहार में सप्लाई कर चुके है।
फिलहाल पुलिस ने इन दोनों ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है और इनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस को अब तलाश है उस मुख्य सरगना की जो आंध्रा और ओडिसा से इनको ड्रग सप्लाई करता था।