भारत छोड़ो आन्दोलन की 77वी वर्षगांठ के अवसर पर जनक पुरी में पर्यावरण व पानी बचाओ रैली निकाली

रिपोर्ट : अनुज झा


 



 


भारत छोड़ो आन्दोलन की 77वी वर्षगांठ के अवसर पर जनक पुरी में सेंट फ्रार्सिस स्कूल के बच्चो ने स्वतंत्रता आन्दोलन के सेनानियो को स्मरण करते हुए पर्यावरण को स्वच्छ रखने व् हराभरा बनाने के संरक्षण-NGO के तहत के लिए पर्यावरण व जल बचाओ रैली निकाली। वेस्ट दिल्ली की डी सी पी मोनिका भारद्वाज ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। रैली से पूर्व मोनिका भारद्वाज ने भारतीय स्वतंत्रता सैनानियों के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन करते हुए भाव भीनी श्रधान्जली दी।


स्कूल परिसर में पेपर रि-साइकिल यूनिट का विधिवत उद्घाटन भी रिबन काट कर डीसीपी ने किया। इस अवसर पर संरक्षण-NGO के संयोजक संजय पुरी ने भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन का एक स्मृति चिन्ह डी सी पी मोनिका भारद्वाजस्कूल के प्रिंसिपल फादर एंटोनीइको क्लब की इंचार्ज मोनिका कपूर व जनक पुरी के एस एच ओ जय प्रकाश भेंट किया। रैली के दोरान बच्चो ने नुक्कड़ नाटक व् गीतों के जरिए पर्यावरण के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण को जनअभियान बनाए जाने की जरूरत की लोगो से अपील की। इस मौके पर बच्चों को सम्बोधित करते हुए मोनिका भारद्वाज ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण में वृक्ष ही एकमात्र विकल्प हैजिससे हम बिगड़े हुए पर्यावरण को सुधार सकते है। पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए वृक्षारोपण करना अतिआवश्यक हो गया है।


संरक्षण-NGO के संयोजक संजय पुरी ने बच्चो को अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ रखने व हराभरा बनाने में अपना योगदान देने के साथ- साथ अपने प्रत्येक जन्मदिन पर एक पौधा या उस से अधिक पोधे लगाने के साथ व्यर्थ में पानी को बर्बाद न करने की शपथ दिलाई। रैली का समापन ए 2 ब्लाक जनक पुरी के श्री राम वाटिका में हुआ जहाँ काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। जहाँ स्वतंत्रता आन्दोलन के सेनानियो को स्मरण करते हुए श्रद्नाजली अर्पित की गई। इस दोरान बच्चो ने सीनियर सिटीजन पार्क में वृक्षारोपण करते हुए अशोका के 50 पौधे लगाये।