दिल्ली पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर चार लोगों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट : अजीत कुमार


 



 


दिल्ली पुलिस ने लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़। दिल्ली पुलिस ने इस गिरोह के चार बदमाशों को किया गिरफ्तार। साथ ही इनके पास से से 39 कार्टून एलईडी, 32 चावल के कट्टे, एक टाटा 407 गाड़ी सहित लूट का काफी सामान  बरामद किया। यह कामयाबी दिल्ली के उत्तरी बाहरी जिला की समय पुर बादली थाना पुलिस को मिली है। दिल्ली पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के बाद एक दर्जन से ज्यादा मामलों का खुलासा करने का दावा किया है।

दिल्ली पुलिस की उत्तरी बाहरी जिला पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस कामयाबी मे समय पुर बादली थाना पुलिस ने लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश दिल्ली एनसीआर में लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में खड़े यह बदमाश हैं, जो खासतौर पर डिमांड के आधार पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। इसके अलावा यह खासतौर पर बड़े बडे गोदामों को अपना निशाना बनाते थे। इनके पास से से 39 कार्टून एलईडी, 32 चावल के कट्टे, एक टाटा 407 गाड़ी सहित लूट का काफी सामान  बरामद किया गया है।

 

 


 

 

इस मामले जानकारी देते हुए उत्तरी बाहरी जिला के डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया कि यह गिरोह कुछ इस तरह से वारदात को अंजाम देते थे कि किसी भी तरह के सीसीटीवी फुटेज में ना आ सके। इसके अलावा यह किसी भी तरह से हथियार का उपयोग नहीं करते थे। गौरव शर्मा ने बताया कि इन चारों अभियुक्तों के खिलाफ पहले भी दिल्ली के कई थानों में मामले दर्ज हैं। इसके अलावा गिरफ्तार किए गए इन चार लोगों में एक रिसीवर भी शामिल है, जो इनके माल की खरीददारी किया करता था। 

बहरहाल इन लोगों की गिरफ्तार के बाद पुलिस एक दर्जन से ज्यादा मामलों को सुलझाने का दावा कर रही है। इसके अलावा गिरोह का मास्टर माइंड अभी भी दिल्ली पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, और उत्तरी बाहरी जिला की पुलिस इसे भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।