दिल्ली पुलिस ने अपने शहीद साथियों को नमन करते हुए दी श्रृद्धांजलि

रिपोर्ट : अजीत कुमार


 



 


राजधानी दिल्ली में सोमवार 21 अक्टूबर को शहीद पुलिस साथियों की याद में दिल्ली पुलिस द्वारा शोक परेड का आयोजन किया गया। इस परेड दिवस में उन पुलिस जवानों को याद किया गया, जिन्होने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गवाई और शहीद हो गए। इस दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा अपने शहीद साथियों को नमन करते हुए उन्हें श्रृद्धांजलि दी।
देश की राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रही दिल्ली पुलिस दिल्लीवासियों के लिए लगातार अपनी सेवाएं देती रहती है। इस दौरान दिल्ली और दिल्लीवासियों की सुरक्षा के लिए कई बार दिल्ली पुलिस के जवानों को दो - चार होना पडता है, कई बार तो उन्हें अपनी जान भी गंवानी पड जाती है। दिल्ली पुलिस ने इन्हीं शहीद जवानों की याद में 21 अक्टूबर को दिल्ली के किंग्सवे कैंप स्थित न्यू पुलिस लाइन ग्राउंड में एक शोक परेड का आयोजन किया।
इस मौके पर परेड समाप्ति के बाद विशेष पुलिस आयुक्त राजेश मलिक ने देश अर्धसैनिक पुलिस संगठनों और पुलिस बलों में शहीद पुलिसकर्मियों की संख्या उदघोषित की। गौरतलब है, कि 1 सितम्बर 2018 से 31 अगस्त 2019 के बीच अर्धसैनिक पुलिस संगठनों और पुलिस बलों के कुल 292 अधिकारियों एवं कर्मियों ने अपने कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी है। इनमें दिल्ली पुलिस के भी 10 शहीद पुलिसकर्मी शामिल हैं।
गौरतलब है कि, आज से 60 वर्ष पूर्व 1959 में भारतीय पुलिस बल की एक छोटी सी टुकडी लद्दाख क्षेत्र में मातृभूमि की रक्षा के लिए तैनात थी। इस बीच देश के शत्रुओं का सामना करते हुए 10 जवान उस मुठभेड में वीरगति हो गए। तब से प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को उन शहीद जवानों की याद में देश की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिसकर्मी को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए 21 अक्टूबर को शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।