550वें प्रकाश परब के मौके पर प्रदेश कार्यालय में जगमगाहट व दिए जलाए गए

रिपोर्ट : अजीत कुमार


 



 


गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश परब के मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा की अगुवाई में संगत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से 10 जनपथ उनके आवास पर मुलाकात करके उन्हें सरौपा भेट किया। इसके साथ-साथ संगत ने वहां गुरु महाराज के जयकारे लगाये।


चौपड़ा के साथ पूर्व विधायक सरदार तरविन्दर सिंह मारवाह, मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा, सरदार हरचरण सिंह जोश, जितेन्द्र कोचर जीतू, सरदार अबजीत सिंह गुलाटी, वरयाम कौर, गुरचरण सिंह राजू, जगजीत सिंह सिक्का, अमन अरोड़ा, सुखविन्दर बब्बर, कुजलीत सिंह, टोनी सब्बरवाल, अर्जुन सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह, रजत मक्कड़ मौजूद थे।


चौपड़ा ने इसके अलावा अनेक गुरुद्वारों में मत्था टेका व गुरु का लंगर ग्रहण किया। बड़ी संख्या में सिक्ख समुदाय के लोगों ने उनके निवास व कार्यालय पर सरौपा भी भेट किया। चौपड़ा ने कहा कि गुरु नानक देव जी को आज पूरी दुनिया न केवल मानती है बल्कि आज उनके उपदेश पूरी दुनिया में सार्थक है। उन्होंने समस्त दिल्ली की सिक्ख संगत को गुरपूरब की बधाई दी व सिक्ख समुदाय उनकी बहादुरी के लिए उनकी प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में सिक्खों का सबसे बड़ा योगदान है।


मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा कि 550वें प्रकाश परब के मौके पर राजीव भवन स्थित  प्रदेश कार्यालय को लाईट से सजाया गया है व दिए जलाए जा रहे है।