बुराडी में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने यमुना किनारे की छठ पूजा व आरती

रिपोर्ट : अजीत कुमार


 



 


मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बुराड़ी विधायक संजीव झा के साथ यमुना किनारे की छठ पूजा व आरती।

छठ का महापर्व बड़े ही आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे साल पूर्वांचल के रहने वाले लोग इस पर्व का इंतजार करते हैं। आस्था का महापर्व छठ राजधानी दिल्ली में भी बड़े पैमाने पर मनाया गया। बुराड़ी इलाके में भी यमुना किनारे छठ घाट बनाया गया जिसमें दिल्ली सरकार की तरफ से तमाम सुविधाएं दी गई और आज इसी छठ घाट पर लोगों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंचे जहां उन्होंने लोगों को छठ की बधाई तो दी ही साथ ही साथ अपने द्वारा कराए गए काम गिनाने से भी नहीं चूके कहा 5 साल पहले 73 छठ घाट थे जिनपर सरकार इंतजाम करती थी अब इनकी संख्या 1200 हो गई।  

छठ पूजा के दिन मंच से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भाषण सुनकर यह साफ कहा जा सकता है कि इस बार का छठ चुनावी छठ है और ऐसे में मुख्यमंत्री खुद छठ घाटों पर जा रहे हैं और आने वाले चुनाव को मद्देनजर रखते हुए अपने द्वारा करें हुए कामों को भी जनता के बीच रखा है।