दिल्ली कांग्रेास अध्यक्ष सुभाष चोपडा ने लोगों से पैगंबर मोहम्मद की शिक्षाओं का पालन करने की अपील की

रिपोर्ट : अजीत कुमार


 



 


ईद मिलाद उल नबी के अवसर पर नार्थ ईस्ट  के मुस्तफाबाद में एक जुलूस का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपडा ने भाग लिया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्प संख्यक विभाग के अध्यक्ष अली मेहंदी ने जुलूस का आयोजन किया। पूर्व विधायक हसन अहमद, करावल नगर जिला अध्यक्ष ए.आर.जोशी और ब्लाक अध्यक्ष और बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया।


सुभाष चोपडा ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद इस्लाम के संस्थापक थे और सभी मानव जाति के कल्याण के लिए प्रयासरत्त रहते थे। चोपडा ने कहा कि धार्मिक विचारों में पैगंबर का सबसे बडा योगदान और जोर शिक्षा पर था। इस्लाम कहता है कि शिक्षा सभी पुरूषों और महिलाओं के लिए अनिवार्य है।


चोपडा ने कहा कि पैगंबर साहेब इन्सानियत प्यार मौहब्बत और सभी को शिक्षा देने के सबसे बडे पैरवीकार थे। चोपडा ने कहा कि पैगंबर साहब का स्पष्ट संदेश था कि सभी लोग, गरीबों, पिछडों, विकलांगों की इमदाद करें और उनको भरपेट खाना मिले उसके लिये प्रयास किए जाऐ और आज भी उनका संदेश सार्थक है सबको भोजन का अधिकार देने का कानून उन्ही की प्रेरणा से मिला।