दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने अपना जन्मदिन सादगी से अंधविद्यालय में जाकर मनाया

 


 



 


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने अपना जन्मदिन पूरी सादगी के साथ मनाया। उन्होंने कालका जी स्थित अंध विद्यालय में छात्रो को इस मौके पर गर्म कपड़े बांटे, वहीं दूसरी ओर चोपड़ा ने झुग्गी बस्तियों में जाकर बच्चों को स्वेटर वितरण भी किए।


सुबह से हजारों की सख्यां में कांग्रेस कार्यकर्ता ढ़ोल नगांड़ो के साथ फ्रेंड्स कालोनी स्थित उनके निवास पर पहुचने शुरु हो गए थे। उनसे मिलने वालों का सारा दिन तांता लगा रहा। चोपड़ा ने पुष्प-फूलों के आलवा किसी भी किस्म का उपहार स्वीकार नही किया। उनसे मिलने वालों में राजधानी की ऑटो रिक्शा यूनियन, ई-रिक्शा यूनियन, पुनर्वास कालोनियों व झुग्गी झौपड़ियों के लोग भारी संख्या में शामिल थे। राजधानी की अनेक झुग्गी बस्तियों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चोपड़ा के जन्मदिन पर भंडारों व कम्बल वितरण के समारोह भी आयोजित किऐ।


चोपड़ा ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमे जनता की समस्याओं को हल करने के लिए कोई कसर नही छोड़नी चाहिए। उन्होंने कल पार्टी द्वारा आयोजित संसद घेराव में कार्यकर्ताओं हजारों की संख्या में  पहुचने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अभूतपूर्व जोश को देखते हुए अब यह तय है कि कांग्रेस पूरी तरह मजबूत है जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आऐंगे।