दिल्ली पुलिस ने नकली जीरा बनाने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया

रिपोर्ट - अजीत कुमार


 



 


दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफ़ाश किया है, जो सीधा आपके किचन पर हमला करते थे। जी हां दिल्ली पुलिस ने नकली जीरा बनाने वाले गिरोह के  5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनके पास से नकली जीरा और नकली जीरा बनाने का कच्चा सामान भी बरामद किया है। ये गिरोह उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में इसकी सप्लाई करते थे। फिलहाल अभी गिरोह का मुख्य सरगना पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसकी तालाश जारी है।

अगर आपके घर में जीरा का उपयोग किया जाता है तो हो जाइये सावधान। अगर आप किचन में सब्जी बनाने के लिए जीरे का तडका लगाते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है, क्योंकि इस खबर को देखने के बाद या तो आप सब्जी जीरे का तडका लगाना बंद कर देंगे या फिर आप बडी ही सावधानी के साथ जीरा खरीदेंगे। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने बवाना से एक नकली जीरा बनाने की फैक्ट्री को पकड़ा है। इस फैक्टरी से 19,400 किलोग्राम नकली जीरा, साथ ही 8075 किलोग्राम नकली जीरा बनाने का रॉ मटेरियल भी बरामद किया है। इसके अलावा इस फर्जी जीरे के कारोबार में शामिल 5 लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दरअसल बवाना पुलिस स्टेशन को एक सूचना मिली थी कि एक गैंग नकली जीरा बना रहा है। पुठ खुर्द गांव में उसके बाद रेड करके इन सभी आरोपियों को वहां से रंगे हाथों पकड़ा गया। टीम ने इस जगह पर रेड की पुलिस ने पाया की घास और पत्थर के पाउडर के साथ जीरा बनाया जा रहा था।  जब उसके सैंपल लेकर चेक करवाए गए तो वह नकली मिला। इन आरोपियों में हरिनंदन, कामरन उर्फ कामु,  गंगा प्रसाद,  हरीश और पवन शामिल है। ये शाहजहांपुर यूपी के मूल निवासी है। ये सभी आरोपी कई क्राइम की गतिविधियों में भी शामिल रहे हैं।

दिल्ली पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यह गिरोह यूपी, राजस्थान और गुजरात में इस नकली जीरा की सप्लाई किया करते थे। ये नकली जीरा देखने में बिल्कुल असली के जैसा नजर आता था, जिससे इसकी पहचान कर पाना मुश्किल जो जाता था। साथ ये जीरा बाजार में बेचने के लिए लगभग 100 किलो जीरा में 80 किलो असली जीरा और 20 किलो नकली जीरा मिलाकर बेचते थे। इसके अलावा आपको बता दें कि ये इस जीरे को ₹20 किलो के हिसाब से मार्केट में बेच रहे थे जबकि असली जीरे का भाव 400 किलो है। फिलहाल इन आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बहरहाल लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाले इस गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। इसके अलावा इस गिरोह का मुख्य सरगना पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तालाश जारी है। साथ ही ऐसे में अब जरूरत है कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई हो ताकि लोगों के हेल्थ के साथ खिलवाड़ ना हो।