हाइवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह का क्राइम ब्रांच ने किया पर्दाफ़ाश

रिपोर्ट : अजीत कुमार


 



 


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफ़ाश किया है, जो हाइवे पर लोगो के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। क्राइम ब्रांच की टीम ने बडी सफलता हासिल करते हुए एस गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इनके पास से 3 देसी पिस्तौल, 8 ज़िंदा कारतूस, 24 नशीली दवाई की टैबलेट और कुछ मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

राजधानी की दिल्ली पुलिस ने हाइवे पर लोगो के साथ लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश करने में एक बड़ी सफलता हासिल की है। यह बडी सफलता दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के हाथ लगी है। इस सफलता में क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरोह का पर्दाफ़ाश करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। तस्वीरों में आप जो देख रहे हैं यह वही शातिर बदमाश हैं, जिन्हें दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। ये लोग दिल्ली एनसीआर की सडको पर लोगों को अपना निशाना बनाते थे, और लोगों के साथ लूटपाट कर फरार हो जाते थे। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इनके पास से 3 देसी पिस्तौल, 8 ज़िंदा कारतूस, 24 नशीली दवाई की टैबलेट, एक स्वीफ्ट डिजायर तार और कुछ मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

दरअसल दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को दिल्ली एनसीआर की सडको पर लगातार हो रही लूटपाट की वारदात को लेकर एक खास सूचना मिली थी, कि यह गिरोह आनंद विहार बस अड्डे के पास लूटपाट के इरादे से आ रहे हैं, जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने इस गिरोह को पकडने में मुस्तैदी दिखाई, और हसनपुर डीटीसी बस डिपो के पास ट्रैप लगाकर इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यह सभी हाशिम गैंग के लिए काम करते थे, और सभी अभियुक्त गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। गिरफ्तार बदमाशों में हाशिम सहित चार लोग शामिल हैं। यह सभी लोग खासतौर पर दिल्ली एनसीआर की सडको पर कैब ड्राइवर और पैसेंजर को अपना निशाना बनाते थे। इन लोगों ने अभी हाल फिल्हाल में ही दो वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें इन्होने 1 नवंबर को एक कैब ड्राइवर को भी अपना निशाना बनाया था। इस वारदात के बाद क्राइम ब्रांच की टीम हरकत में आई, और यह बडी सफलता हासिल की।

बहरहाल दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने यह एक बडी सफलता हासिल की है। और गिरोह के चार लोग अब दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में है। इसके अलावा अभी गिरोह का एक सदस्य फरार है, जिसकी तालाश में टीम जुटी हुई है।