इंदिरा गांधी के प्रगतिशील विचारों से भारत विकासशील देशों में अग्रणी बन पाया - सुभाष चौपड़ा

रिपोर्ट : अजीत कुमार


 



 


पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी के जन्मदिवस के मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा ने कहा कि इंदिरा गांधी भारतीय राजनीति की एक सच्ची रहनुमा थी जिन्होंने अपने प्रगतिशील विचारों से भारत को विकासशील देशों में अग्रणी बनाया तथा देश से गरीबी मिटाने के लिए ऐतिहासिक 20-सूत्री कार्यक्रम लागू किया।


भारत रत्न इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में सुभाष चौपड़ा सहित कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा जी की तस्वीर पर फूल चढ़ाऐ और उन्हें याद किया। सुभाष चौपड़ा के अलावा पुष्पाजंलि अर्पित करने वालों में प्रमुख पूर्व सांसद महाबल मिश्रानिगम में पूर्व सदन के नेता जितेन्द्र कोचऱ जीतूपूर्व मेयर सतवीर सिंह,  जिला अध्यक्ष मोहम्मद उस्मानहरी किशन जिंदलराजेश चौहानगुरचरण सिंह राजूविरेन्द्र कसाना और ए.आर. जोशीपूर्व विधायक आसिफ मौहम्मद खानकुंवर करण सिंहअनिल भारद्वाजदक्षिणी दिल्ली निगम में कांग्रेस नेता अभिषेक दतब्लाक कांग्रेस कमेटियों के कार्यकर्ताओं सहित दिल्ली प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक सुनील कुमार सहित सेवादल के कार्यकर्ताओं ने भी पुष्पाजंलि दी।


सुभाष चौपड़ा ने कहा कि स्वइंदिरा गांधी दुनिया के कुछ चुनिंदा नेताओं में से एक थी जिन्हें हमेशा याद किया जायेगा।  उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी आधुनिक युग की एक प्रगतिशील नेता थीं। उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न तथा पूर्व सोवियत संघ के सहयोग से अंतरिक्ष में वैज्ञानिक गतिविधियों तथा उपलब्धियों में गहरी दिलचस्पी दिखाई जिसकी बदौलत भारत का सिर हमेशा उॅचा होता गया। उन्होंने कहा वह गरीबों से बेहद प्यार करती थी और महिलाओं के विकास के बारे में दिन रात सोचती रहती थी। उनका नेतृत्व पाकर कांग्रेस पार्टी खुद को सदैव गौरान्वित महसूस करती रहेगी।