कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सुभाष चौपड़ा की अध्यक्षता में डा0 मनमोहन सिंह से मिला

रिपोर्ट : अजीत कुमार


 



 


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा की अध्यक्षता में डा. मनमोहन सिंह जी से मिला और करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में दिल्लीवासियों की ओर से रुमाले का पूरा सेट और चॉदी का छत्र भेंट करने के लिए उन्हें सौंपा। सुभाष चौपड़ा ने डा. मनमोहन सिंह को सरौपा व कृपान भी भेंट की। ज्ञातव्य है मानवता के प्रतीक गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह के मौके पर गुरुद्वारा करतारतपुर सांहब के दर्शन करेंगे।


पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा, पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार प्रो. किरण वालिया, गुरचरण सिंह राजू, अबजीत सिंह गुलाटी, जगजीत सिंह सिक्का, गुरमीत सिंह, कुलजीत सिंह, अमनदीप सिंह, टोनी सब्बरवाल, सुखविन्दर सिंह शामिल थे।


डा. मनमोहन सिंह से मिलने के बाद सुभाष चौपड़ा ने कहा कि दिल्लीवासियों के कल्याण, खुशाहाली और समृद्धि के लिए हमने डा. मनमोहन सिंह के द्वारा अपनी श्रद्धा के फलस्वरुप गुरु नानक साहब के प्रति रुमाले, चॉदी का छत्र अर्पित किया।


चौपड़ा ने कहा कि हमने डा. मनमोहन सिंह के द्वारा अपनी आस्था गुरु नानक देव जी के प्रति समर्पित  की और उनसे दिल्ली में शांति और अमन चैन की प्रार्थना  की।