कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्याज की माला गले में डालकर भाजपा व आप पार्टी के खिलाफ जमकर नारे बाजी की

रिपोर्ट : अजीत कुमार


 



 


राजधानी में आसमान छू रही प्याज की कीमतों के लिए जिम्मेदार केजरीवाल सरकार व केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ आज भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गले में प्याज की माला डाल कर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा के नेतृत्व में आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। चौपड़ा व पुलिस के बीच उस समय तीखी झड़पे हुई जब वो बेरिकेट टाप कर दिल्ली सचिवालय की ओर बढ़ रहे थे। बड़ी जद्दोजहद के बाद स्थिति पर पुलिस ने काबू पाया।


मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनकारी दोपहर 3 बजे से ही राजीव भवन पर इकटठा होने शुरु हो गए थे। प्रदर्शनकारियों के हाथों में सरकार विरोधी लिखी हुई तख्तियां थी प्रदर्शकारी ''केजरीवाल सरकार हाय-हाय'', ''सस्ता प्याज जो दे सके वो सरकार निकम्मी है, जो सरकार निकम्मी है वो सरकार बदलनी है'', ''केजरीवाल का अंधाराज, मंहगी सब्जी, महंगा प्याज'', ''देखो केजरीवाल व भाजपा का खेल, प्याज किया  100 के पार'' आदि नारे लगा रहे थे। वाटर केनन व दंगा निरोधक दस्ते की गाड़िया व भारी पुलिस बल तैनात था।


चौपड़ा ने आक्रोश प्रदर्शन में भारी संख्या में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज राजधानी में प्याज की कीमतें आज 100 रुपये प्रति किलो से ज्यादा हैं। दिल्ली के लोग भाजपा व दिल्ली सरकार को कोस रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा व आप पार्टी को याद दिलाना चाहता हूॅ कि 1998 में दिल्ली की जनता ने भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंका था। उन्होंने कहा कि आज फिर दिल्ली के लोगां से आव्हान करता हू कि वो आम आदमी पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंके।


सुभाष चौपड़ा ने कहा कि कि बावजूद इसके कि गोदामों में प्याज सड़ रहा है। किसानों को उसकी कीमत नही दी जा रही, लेकिन जमाखोरों से हमदर्दी रखने वाली भाजपा व आम आदमी पार्टी की सरकार ने कृतिम आभाव पैदा कर रखा है। उन्होंने भाजपा व केजरीवाल सरकार पर जमाखोरों से साठगांठ रखने का भी आरोप लगाया।


चौपड़ा ने कहा कि प्याज के साथ-साथ आवश्क वस्तुओं व सब्जियों की अन्य कीमतें भी आसमान छू रही है और गरीब आदमी को अपनी रसोई चलाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक मंदी झेल रहा गरीब आदमी जमाखोरों की हमदर्द आप पार्टी और भाजपा को आगामी चुनाव में सबक जरुर सिखाऐगां उन्होने चंद घंटे के नोटिस पर भारी संख्या मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार भी प्रकट किया।


मुकेश शर्मा ने चेतवानी दी यदि प्याज की कीमतें कम नही की तो कांग्रेस कार्यकर्ता स्थायी तौर पर सुभाष चौपड़ा के नेतृत्व में दिल्ली सचिवालय का व मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे व जरुरत पड़ने पर दिल्ली में चक्का जाम किया जाएगा।