मोदी सरकार आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है- सुभाष चोपड़ा

रिपोर्ट : अजीत कुमार


 



 


मोदी सरकार की गलत नीतियों व नोटबंदी जैसे गलत फैंसलों के कारण हुई आर्थिक मंदी व बढ़ती हुई बेरोजगारी व बेकारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल अभियान आज भी जारी रहा। अभियान के दूसरे चरण में पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर जिला व चॉदनी चौक के आर्दश नगर जिला में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा के नेतृत्व में आक्रोश रैली व भाजपा सरकार के खिलाफ आयोजित धरनों में भाग लिया। रैली की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सर्वश्री गुरचरण सिंह राजू व हरी किशन जिंदल कर रहे थे।


कांग्रेस कार्यकर्ता केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे थें गुस्साऐ कार्यकर्ताओं ने ''मोदी सरकार हाय-हाय'', ''रोजगार जो दे न सके वो सरकार निकम्मी है- जो सरकार निकम्मी है वो सरकार बदलनी है'', ''जीएसटी की बढ़ी दरें वापस लो-वापस लो'' आदि नारे लगा रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने प्रमुख बाजारों में मोदी सरकार के खिलाफ टोलियों में जूलूस भी निकाले।


रैली में कार्यकर्ताओं में स्थानीय लोगों के चोपड़ा के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, अरविन्दर सिंह लवली, नसीब सिंह, मंगतराम सिंघल, अनिल भारद्वाज, उत्तरी दिल्ली निगम में कांग्रेस नेता मुकेश गोयल, अबजीत सिंह गुलाटी, चमनलाल शर्मा, निगम पार्षद सोनिया अमनदीप, पंकज लूथरा, रमेश पंडित, रतन सिंह पंवार, सावित्री शर्मा, ईश्रत जहां सतेन्द्र शर्मा, मनोज यादव, सतीश लूथरा, देवराज अरोड़ा, आभा चौधरी, अनुज अत्तरे  मौजूद थे।


चोपड़ा ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश यात्राओं पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 16 सालों में निजी निवेश सबसे निचले स्तर पर पहुच गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। चोपड़ा ने यह भी कहा कि जहां एक ओर घरेलू बचत 20 साल में सबसे कम हुई है। वहीं दूसरी ओर देश में बचत की सम्पूर्ण दर 34.6 प्रतिशत से गिरकर 30 प्रतिशत रह गई है। चोपड़ा ने कहा कि औद्योगिक विकास की ओर सरकार का कोई ध्यान नही है।


चोपड़ा ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि औद्योगिक वृद्धि की दर अगस्त 2019 में सिकुड कर सिर्फ 1.1 प्रतिशत रह गई है जो पिछले 7 वर्षों मे सबसे कम है। उन्होंने यह भी कहा कि मेनुफेक्चरिंग वृद्धि की दर में नकारात्मक रुप से आई गिरावट मोदी सरकार की गलत नीतियों का जीता जागता उदाहरण है। चोपड़ा ने यह भी कहा कि निर्यात औंधे मुह गिरा है। 2019 में देश के निर्यात की दर में 6.6 प्रतिशत की गिरावट आई है। उन्होंने यह भी कहा कि निर्यात में 66.4 प्रतिशत का योगदान देने वाली 29 मुख्य आवश्यक चीजों में 21 में भारी गिरावट प्रतिवर्ष हो रही है। जिससे यह स्पष्ट होता है कि मोदी सरकार की निर्यात नीति पूरी तरह विफल हुई है।


जय प्रकाश अग्रवाल ने आदर्श नगर जिला में आक्रोश रैली को सम्बोधित करते हुए आरोप लगाया कि राजधानी में सभी छोटे बड़े दुकानदार व कारोबारी नोटबंदी व जीएसटी की बड़ी हुई दरों के कारण न केवल कंगाली की कगार पर है बल्कि आधे से अधिक प्रतिष्ठान तालेबंदी के शिकार भी हुए है। उन्होंने यह भी कहा कि राजधानी में बढती हुई बेरोजगारी का यह भी एक बड़ा कारण है। अग्रवाल ने स्पष्ट रुप से कहा कि जब व्यापारिक प्रतिष्ठानों व दुकानों पर काम नही होगा तो मजदूरों की छटनी निश्चित है। उन्होंने कहा कि चॉदनी चौक जैसा क्षेत्र आज सबसे बड़ी मंदी का शिकार है।


अरविन्दर सिंह लवली ने पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर जिला में भारी संख्या में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजधानी दिल्ली मे बेरोजगारी की भयावह स्थिति के कारण गरीब लोगों ने पलायन शुरु कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि एशिया की सबसे बड़ी गांधी नगर की कपड़ा मार्केट का आलम आज यह है कि लोग एक-एक पैसे को तरस रहे है।  उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि नोटबंदी ने गरीब लोगों की खून पसीने की कमाई को भी ब्लेक मनी में तब्दील कर दिया है, जो पूरी तरह गरीबों के साथ नाइंसाफी है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार गुस्सा है और समय आने पर लोग मोदी सरकार को सबक सिखाऐंगे।