पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए सभी मिलकर जिम्मेवारी निभाए - परमजीत सिंह पम्मा

 


 



 


जहां पर लोग इस समय प्रदूषण से पूरी तरह ग्रसित हो रहे हैं। वहीं पर कई ऐसी संस्थाएं हैं जो लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं इनमें से एक संस्था है पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर स्थित सुरीत इवेंट फाउंडेशन ट्रस्ट। फाउंडेशन के शुभारंभ के  उपलक्ष पर संस्था की अध्यक्ष रश्मीत कौर बिंद्रा ने अन्य संस्थाओं के सदस्य को कपड़े का थैला वा पौधे देकर इस अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की। इस कार्यक्रम के विशेष मुख्य अतिथि नेशनल अकाली दल के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा थे। मशहूर इंटरनेशनल गायक पंकज जसवानी ने अपने गीतों से भी लोगों को पेड़ पौधे लगाने की अपील की। इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा वा रशमीत कौर बिंद्रा ने जरूरतमंद लोगों को राशन दिया।

इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि हमें समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे बढ़कर कार्य करना चाहिए। और जिस प्रकार राजधानी ने प्रदूषण की चद्दर को जकड़ रखा है उसके लिए हमें अभियान चलाना चाहिए कि हम जगह-जगह पौधे लगाएं। पॉलिथीन का प्रयोग ना करें और पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं।

परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि इस समय बुजुर्गों के साथ-साथ महिलाओं में बच्चों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जो बीमारी की खेल खेल रहा है।

रशमीत कौर बिंद्रा ने कहा हमारी संस्था का मकसद लोगों को समय-समय पर जागरूक करना और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है। उन्होंने बताया जगह-जगह स्टाल लगाकर हमने 10 रूपए थाली से लोगों को खाना उपलब्ध कराया और गरीब बच्चों की मदद के लिए भी हमने काफी कार्यक्रम किए।

नेशनल जनरल सेक्रेट्री स. सुरेंद्र सिंह बिंद्रा ने कुछ विकलांग ,स्पेशल चाइल्ड और जरूरतमंद लोगों को राशन बांटा। सुरीत इवेंट फाउंडेशन ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य (अन्नपूर्णा अवार्ड) था जिसमें मुख्य अतिथि राजेंद्र कपूर और सुल्ताना परवीन का विशेष योगदान रहा।