प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरु की जंयती मनाई गई

रिपोर्ट : अजीत कुमार


 



 


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा ने कहा है कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु ने देश के विकास की जो नींव रखी आज उसी की बदौलत हमारा देश आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब हुआ है। चौपड़ा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पंडित जवाहरलाल नेहरु के 130वें जन्मदिन बाल दिवस के मौके पर आयोजित पुष्पाजंलि कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने पंजवाहरलाल नेहरु जी की तस्वीर पर पुष्पाजंलि भी अर्पित की।


पंनेहरु को श्रद्धाजंलि देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा के अलावा पूर्व सांसद रमेश कुमार, कृष्णा तीरथपूर्व विधायक आसिफ मौ. खानब्रहम पालदर्शना रामकुमारजिला अध्यक्ष कैलाश जैनहरी किशन जिंदलमौ. उस्मानदिनेश कुमारपूर्व मेयर सतवीर सिंह, सतीश लुथरानरेश शर्मा नीटूखविन्द्र सिंह कैप्टनइंदू सहित निगम पार्षदपूर्व निगम पार्षदब्लाक अध्यक्ष व सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य रुप से मौजूद थे।


प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि पंनेहरु ने देश को सिर्फ आजादी ही नहीं दिलाई बल्कि आजादी के बाद भारत के विकास की ऐसी नीति तैयार की जिसकी बदौलत हमारे देश ने शिक्षागरीबी उन्मूलन तथा औद्योगिक विकास के साथ-साथ विदेशों से भाई चारे और सहयोग के नए-नए दरवाजे खुलते गए तथा भारत विश्व मानचित्र पर उभरता गया। चौपड़ा ने कहा कि हमारे उपर पंडित नेहरु के महान व्यक्तित्व और उनके त्याग से प्रेरणा लेकर कांग्रेस पार्टी और देश दोनों को नई उॅचाईयों पर ले जाने की नैतिक जिम्मेदारी है।


सुभाष चौपड़ा ने कहा कि देश को प्रगति की ओर ले जाने की असली नींव पंडित नेहरु ने ही रखी  थी इसलिए राष्ट्र हमेशा उनकी भूमिका की सराहना करता रहेगा और कांग्रेस का कार्यकर्ता उनके उच्च आदर्शो और प्रगतिशील विचारों से प्रेरणा लेकर भारत को उॅचाईयों की बुलंदियों तक ले जाएगा।  उन्होंने कहा पंडित नेहरु ने किस तरह आगे बढ़कर गुटनिरपेक्ष आंदोलन को चलाने में अहम भूमिका निभाई और विकासशील देशों को नई दिशा प्रदान की जिसकी बदौलत शक्तिशाली राष्ट्रों को विकासशील देशों के प्रति वर्चस्व की नीति का परित्याग कर सहयोग की नीति अपनानी पड़ी।