प्रधानमंत्री ने गोटाबाया राजपक्षे को श्रीलंका का राष्‍ट्रपति चुने जाने पर टेलीफोन पर बधाई दी

 


 



 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका में आयोजित राष्ट्रपति चुनावों में गोटाबाया राजपक्षे को राष्‍ट्रपति के चुनाव में हुई उनकी जीत के लिए टेलीफोन पर बधाई दी।


भारत की जनता और अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आप के कुशल नेतृत्व में श्रीलंका के लोग शांति और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे तथा भारत और श्रीलंका के बीच बंधुत्‍व, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सभ्‍यता संबंधी संबंध अधिक मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री ने इन विषयों पर श्रीलंका की सरकार के साथ लगातार काम करने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।


राजपक्षे ने प्रधानमंत्री को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने विकास और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने की अपनी तत्परता भी व्यक्त की। प्रधान मंत्री ने राजपक्षे को अपनी सुविधानुसार जल्‍दी ही भारत की यात्रा करने का निमंत्रण दिया। राजपक्षे ने यह निमंत्रण स्वीकार किया।