राजधानी दिल्ली में ऑड और इवन पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही

रिपोर्ट : अजीत कुमार


 



 


राजधानी दिल्ली में बढ़ते हुए प्रदूषण के स्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने आज से ऑड और इवन फार्मूला लागू कर दिया है। आज से लेकर 15 तारीख तक राजधानी दिल्ली में ऑड इवन फार्मूला जारी रहेगा जिसके तहत पहले दिन ऑड और अगले दिन इवन नंबर की गाड़ियां दिल्ली की सड़कों पर चलाई जाएंगी। इस फार्मूले को सफल बनाने के लिए दिल्ली सरकार के अधिकारी भी आज सुबह से ही सड़कों पर नजर आए।

राजधानी दिल्ली में बढ़ते हुए प्रदूषण के स्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने आज से ऑड और इवन फार्मूला लागू कर दिया है। इस नियम के तहत ओड तारीख को ओड नंबर की कारे चलेगी जबकि इवन तारिख में इवन नंबर की कार चलेंगी। दिल्ली सरकार ने इस नियम से ओला उबर सहित अन्य कमर्शियल वाहनों, दुपहिया वाहनों, महिलाओं को छूट दी है। चूंकि आज 4 तारिख है, ऐसे में सड़कों पर इवन नंबर की गाड़ियां ही चलती दिखाई दिया। ऐसे में बाहरी रिंग रॉड बुराडी सन्त नगर मार्ग, आजादपुर प्रेम वादी पुल, रोहिणी अवन्तिका, मंगोलपुरी, किग्सवे केम्प, मुखर्जी नगर में सडको पर यातायात दवाब कम रहा। फार्मूले को सफल बनाने के लिए दिल्ली सरकार के अधिकारी भी आज सुबह से ही सड़कों पर नजर आए। नॉर्थ वेस्ट के एसडीएम खुद लोगों को जागरूक करने के लिए सड़कों पर दिखाई दिए और साथ ही साथ सिविल डिफेंस और दिल्ली पुलिस का भी सहयोग लिया गया। हाथों में तख्ती लेकर लोगों को आजीवन नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

इस मुद्दे पर विपक्ष की राजनीतिक दल इसे सरकार का महज स्टंट बता रही है तो कई लोगो ने भी इस कारगर नहीं बताया। कई लोगो न कहा कि इससे उन्हें परेशानी हो रही है। कुछ लोगों का कहना था कि ऑड और इवन से प्रदूषण में कमी आएगी। कुल मिलाकर कुछ लोग इसके पक्ष में और कुछ लोग उससे नाराज नजर आए। राजधानी दिल्ली में लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही।

सुबह 8:00 बजे से लेकर रात 8:00 बजे तक यह नियम राजधानी दिल्ली की सड़कों पर लागू रहेगा। अब ऐसे में देखना होगा कि इस नियम के लागू होने के बाद प्रदूषण में कितनी कमी आती है।