स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर छात्र छात्राओं की सद्भभावना दौड़

रिपोर्ट : अजीत कुमार


 



 


देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राजधानी दिल्ली के सुल्तान पूरी विधानसभा में कांग्रेस द्वारा किया गया सदभावना दौड़ का आजोयन। कांग्रेस के पूर्व विधायक जय किसान ने छात्र छात्राओं की सदभावना दौड़ द्वारा किया इंदिरा गांधी को नमन। केंद्र की मोदी और दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर जमकर सादा निशाना। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की सुरक्षा हटाने को बताया मोदी सरकार की बड़ी साजिश, सुरक्षा हटाने के बाद है कांग्रेसी नेताओं की जान को खतरा।

देशभर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का जन्मदिन जगह जगह पर मनाया जा रहा है। दिल्ली के मंगोलपुरी में कांग्रेस के नेता जयकिशन ने सद्भावना दौड़ का आयोजन कर इंदिरा गांधी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व विधायक जयकिशन ने अपने विधानसभा में गरीब लोगों को कंबल बांटे साथ ही सद्भावना दौड़ में भाग लेने वाले सैकड़ों बच्चों को ट्रैकसूट बांटे गए। इनका कहना था कि इस तरह से बच्चों को और बुजुर्गों को साथ ही गरीब लोगों की सहायता करना सच्चे अर्थों में स्वर्गीय इंदिरा गांधी का जन्मदिन मनाना है। इसमें स्कूली लड़कियों व लड़कों ने भाग लिया।

इस सद्भावना दौड़ में दोनों वर्ग में पहले चार नंबर पर आने वाले छात्र छात्राओं को अलग से सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर जयकिशन ने आरोप लगाया कि जिस इंदिरा गांधी ने देश के लिए अपनी जान दे दी और उसी इंदिरा गांधी के बेटे राजीव पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के भी देश सेवा करते हुए आतंकवादियों ने टुकड़े-टुकड़े कर दिए। उसी राजीव गांधी की पत्नी और बेटे की सुरक्षा तक मौजूदा सरकार ने छीन ली है। इस सुरक्षा छीनने को कांग्रेस नेता जयकिशन ने बड़ी साजिश बताया।

अब देखना होगा कि आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस क्या जलवा दिखा पाती है। क्या केंद्र में काबिज BJP दिल्ली में भी सरकार बनाएगी या फिर दिल्ली की सत्ता पर वर्तमान समय मे काबिज आम आदमी पार्टी फिर से दिल्ली पर राज करेगी ये तो आने वाला समय ही बताएगा, पर जैसे जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है वैसे वैसे हर राजनीतिक पार्टी जनता के बीच मे अपनी पकड़ मजबूत करने में कोई कोर कसर नही छोड़ रही है।