विजय विहार में एकसाथ कई घरों में चोरी की घटनाएं सामने आई

रिपोर्ट : अजीत कुमार


 



 


देश की राजधानी दिल्ली में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं अगर बात की जाए तो लगातार इलाकों के अंदर चोरी की घटना आम होती जा रही है। ताजा मामला रोहिणी जिला के विजय विहार की है, जहां लगातार चोरी की घटनाओं से इलाके के लोग भी परेशान हो चुके हैं, और पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के भी आरोप लगा रहे हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में हत्या, लूटपाट, चोरी जैसी आपराधिक घटनाएं आम होती जा रही है। या यू कहें कि राजधानी दिल्ली क्राइम कैपिटल में तबदील होती जा रही है। ताजा मामला राजधानी दिल्ली के विजय विहार थाने इलाके का है जहां कुछ दिन पहले भी बैटरी चोरियां जैसी घटनाएं हुई थी जिसमें करीब 40 से 45 बैटरी चोरी हुई। अभी ये मामला शांत भी नहीं हुआ था कि विजय विहार में एक साथ कई घरों में चोरी का मामला सामने आ गया। यहां इलाके के अंदर तकरीबन 1000000 की चोरी की घटनाएं सामने आई है। चोरों ने यहां एकसाथ कई घरों को निशाना बनाया, और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जिसके बाद रविवार को लोग थाने पर इकठ्टा हुए और पुलिस से कार्यवही की गुहार लगाई।

इलाके के लोग लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान हैं। उस पर तुर्रा यह कि जब लोगों ने ही चोर को पकड़ कर पुलिस को  हवाले किया उसके बावजूद चोर पुलिस की नजरों से भी ओझल हो गया। जिससे स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष का माहौल व्याप्त हो गया। स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के आरोप भी लगा रहे हैं।

इलाके के लोगों का कहना है कि चोर हथियार लेकर चलते है और ब्लेड जैसे धारधार हथियार से वॉर भी कर जाते है। बावजूद इसके पुलिस की तरफ से कोई खास कार्यवाही नहीं की जा रही।

बहरहाल यह कोई पहला मामला नहीं है जब पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगा जा रहे हैं। इससे पहले भी पुलिस पर इस तरह के आरोप लगते रहे हैं। यहां तो आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि पीडित परिवार खुद चोर को पकड कर पुलिस के हवाले कर रहे हैं, बावजूद इसके पुलिस लापरवाही दिखा रही है। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठना लाज़मी है।