बलात्कार के आरोपियों के खिलाफ सजा की मांग को लेकर महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च

 


 



 


बलात्कार के आरोपियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग को लेकर हकीकत नगर से जीटीबी नगर तक सामाजिक संस्था और आरडब्ल्यूए की सैकड़ों महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च। उत्तरी दिल्ली के हकीकत नगर से जीटीबी नगर रेड लाइट होते हुए वापस हाकिहत नगर रेड लाइट तक निकाला गया कैंडल मार्च। महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर सख्त से सख्त कानून बनाने की मांग एक महीने के अंदर बलात्कार के आरोपियों को फांसी की सजा की भी मांग की गई।

हैदराबाद की महिला डाक्टर की जघन्य हत्या और देश मे महिलाओं के साथ बढ़ते आपराधिक मामलों से आक्रोशित मुखर्जीनगर और तिमारपुर के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर रोष जताते हुए अपराधियों को फांसी देने की मांग की। इस दौरान लोगों ने मोमबत्ती जलाकर पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंडल मार्च की शुरुआत उत्तरी दिल्ली के हकीकत नगर से हुई और जीटीबी नगर होते हुए वापिस आकर समापन किया गया। कैंडल मार्च में कई स्थानीय rwa और एनजीओ की महिलाएं शामिल रही और साथ ही स्थानीय निगम पार्षदा भी इनका साथ कैंडल मार्च में पहुची। मार्च के दौरान महिलाओं ने कहा कि बहन-बेटियों को बुरी नजर से देखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जब तक बलात्कारियों को एक महीने के अंदर फांसी की सजा देने का प्रावधान सरकार नहीं करती है तब तक देश में बलात्कारियो में डर नही होगा। 

जिस तरीके से हैदराबाद मामला सामने आया उसके बाद केवल महिलाओं में डर ही नहीं हर किसी के दिल में आक्रोश भी है कि उन आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा होनी चाहिए।