भारत और मोजाम्बिक ने आपसी रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

 


 



 


मोजाम्बिक के रक्षा मंत्री एटेनासियो सल्वाडोर एम तुमुकिस अपने शिष्टमंडल के साथ भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए हैं। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जुलाई, 2019 में मोजाम्बिक की यात्रा पर गए थे।


मोजाम्बिक के रक्षा मंत्री ने साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्री से मुलाकात की। बैठक के दौरान दोनों मंत्रियों ने अपने देशों के बीच आपसी रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।


मोजाम्बिक से आए शिष्टमंडल ने 28 नवंबर को बैंगलूरु में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड का भी दौरा किया था।