दिल्ली के रोहिणी में कार में मिली महिला और पुरूष की डेड बॉडी

रिपोर्ट : अजीत कुमार


 



 


दिल्ली के रोहिणी में एक कार में मिली महिला और पुरूष की डेड बॉडी। कार में डेड बॉडी मिलने से इलाके में मची सनसनी। दोनों को गोली लगी हुई हैं। शुरुआती जांच में मिली जानकारी के मुताबिक पहले पुरुष ने महिला को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। एक ओर मृतक पुरुष पेशे से डॉक्टर बताया जा रहा है, और रोहिणी में उसका अपना एक अस्पताल था जबकि मृतक महिला उसी अस्पताल में डायरेक्टर के तौर पर थी। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुँच कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

राजधानी दिल्ली के रोहिणी मे उस समय सनसनी फैल गई जब एक कार में महिला और पुरूष की डेड बॉडी मिली। दरअसल ये पूरा वाक्या रोहिणी सेक्टर 13 का है, और बुधवार को सुबह अचानक से एक कार में डेड बॉडी मिलने से इलाके में खौफ का माहौल व्याप्त हो गया। मृतक में 65 वर्षीय डॉक्टर ओमप्रकाश कुकरेजा और 55 साल की महिला सुदीप्ता मुखर्जी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक डॉक्टर ओमप्रकाश कुकरेजा का रोहिणी में ही अपना एक निजी अस्पताल था, जबकि महिला सुदीप्ता मुखर्जी उसी अस्पताल में डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही थी। बुधवार सुबह दोनों रोहिणी सेक्टर 13 में रंग रसायन अपार्टमेंट के नजदीक कार में मृत मिले। दोनों को गोली लगी हुई है।  शुरुआत में देखने पर पुलिस आशंका लगा रही है कि डॉक्टर ने पहले महिला को गोली मारकर फिर खुद को गोली मार खुदकुशी की है। हालांकि पहली नजर में मामला खुदकुशी का नजर आ रहा है, लेकिन पूरी जानकारी पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार डॉ ओमप्रकाश कुकरेजा का बेटा देहरादून में रहता है वह भी डॉक्टर है और वहां उनका एक अस्पताल है। डॉ कुकरेजा ने खुदकुशी की है या इसे खुदकुशी में तब्दील करने की कोशिश की गई है यह तो जांच का विषय है।  फिलहाल डॉ कुकरेजा व मुखर्जी के शवो को पोस्टमार्टम के लिए रोहिणी के बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल भेज दिया है। दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।