मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार को कहा कि ये सरकार धोखे की सरकार है

 


 



 


दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने की प्रेस वार्ता जिस में दिल्ली सरकार को घेरते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली की जनता हो धोखा दिया और धोखे के सिवा कुछ नही दिया।

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने  साधा निशाना दिल्ली सरकार पर और कहा कि 5 साल पूरे होने वाले है पर दिल्ली की जनता को धोखा ही दिया है। दिल्ली की अनोरोथराइज कालोनी को पक्का किया जाना है इन कालोनियों को लेकर जो बिल रखा है इस बिल के लिए भारतीय जनता ने बिल जो बनाया था उस बिल  से दिल्ली के लोगो को अपनी कालोनी को पक्का करने के लिए मदद मिलेगी और ये बिल सहमती से बिल पास भी हुआ सदन में कल पर इस बिल के पास होने से दिल्ली सरकार को जरूर दिक्कत हो रही है की इस बिल से  लोगों को अपने घर और कालोनी को पक्का करने में आसानी होगी।

मनोज तिवारी ने सीधे सीधे दिल्ली सरकार के अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाया की जब दिल्ली सरकार आई थी तो दिल्ली की जनता से वादा किया था कि हम सत्ता में आए तो आप लोगो की कालोनियों को पक्का कर देंगे पर 5 साल पूरे होने वाले है पर दिल्ली सरकार ने सिर्फ वादा ही किया है पर काम तो भारतीय जनता पार्टी ने ही किए है उन में से ये भी एक कार्य है।

इस प्रेस वार्ता में मनोज तिवारी के साथ विजय गोयल और रमेश बिधुडी भी शामिल थे। इन सभी मे कहा कि दिल्ली सरकार को धोखे की सरकार बताया है