पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार का निधन

 


 



 


पूर्व नौसेना प्रमुख, पीवीएसएम, यूआईएसएम, एवीएसएम, एनएम, एडमिरल सुशील कुमार का 27 नवंबर को प्रातः काल लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के सैन्‍य  अस्पताल (अनुसंधान एवं रेफरल) में निधन हो गया। नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने स्वर्गीय एडमिरल के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।


एडमिरल सुशील कुमार 16वें नौसेना प्रमुख के रूप में 30 दिसंबर 1998 से 29 दिसंबर 2001 तक अपनी सेवानिवृत्त होने तक के अपने कार्यकाल के दौरान, भारतीय नौसेना में सर्वाधिक विभूषित सेवारत अधिकारी थे। 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान उनके रणनीतिक नेतृत्व और भारतीय नौसेना के संचालन के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।


हाइड्रोग्राफी और उभयचर युद्ध में एक विशेषज्ञ के साथ-साथ उन्होंने अपने चार दशक के कार्यकाल में विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर कार्य किया, जिसमें नौसेना प्रमुख, फोर्टरैस कमांडर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और मुंबई में महाराष्ट्र क्षेत्र के फ्लैग ऑफिसर की भूमिका शामिल हैं। नौसेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किए जाने से पूर्व, वह कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे। उन्होंने 1961 में गोवा की मुक्ति और 1965 और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्धों में भाग लिया। नौसेना निदेशक के रूप में, ऑपरेशन पवन (श्रीलंका) और ऑपरेशन कैक्टस (मालदीव की मुक्ति) की दिशा में दिए गए उनके असाधारण योगदान के लिए उन्‍हें उत्तम युद्ध सेवा पदक से अलंकृत किया गया।


उनका निधन नौसेना और राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनका अंतिम संस्कार पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ 30 नवंबर को प्रात: 11 बजे नोएडा सेक्टर 94 के अंतिम निवास में किया जाएगा।