सुभाष चोपड़ा ने श्री कुलदीप भंडारी को पर्वतीय प्रकोष्ठ का चैयरमेन व विशाल कुन्द्रा को प्रदेश का सोशल मीडिया एवं आई.टी. विभाग का (स्टेट कॉआर्डिनेटर) मनोनित किया

 


 



 


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने राजधानी में संगठन को और अधिक धारदार बनाने के लिए कुलदीप भंडारी को प्रदेश कांग्रेस के पर्वतीय प्रकोष्ठ का चैयरमेन मनोनित किया है।


चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पार्टी के प्रचार को और अधिक गति देने के लिए अनुभवी विशाल कुन्द्रा को प्रदेश का सोशल मीडिया एवं आई.टी. विभाग का (स्टेट कॉआर्डिनेटर) मनोनित किया है।


पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने दोनो नियुक्तियों को स्वागत करते हुए कहा कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनाव में पार्टी को लाभ मिलेगा। उन्होंने सुभाष चोपड़ा का आभार भी व्यक्त किया। ज्ञातव्य है कि कल पार्टी ने अमित मलिक को नियुक्त किया था।


मुख्य प्रवक्ता एवं वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा ने जारी एक बयान में बताया कि चोपड़ा ने पार्टी कार्यालय में भारी संख्या मौजद लोगों के समक्ष उन्हें नियुक्ति पत्र दिए। शर्मा ने कहा कि चोपड़ा के नेतृत्व में दिल्ली के सभी वर्गों के लोगों का पार्टी को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर प्रदेश कांग्रेस और अधिक हमला वार होने जा रही है साथ ही पार्टी अब भाजपा व आप पार्टी  की झूठा व दुष्प्रचार का सोशल मीडिया पर जोर दार तरीके से पर्दाफाश करेगी।