दिल्ली पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक गिरोह का किया पर्दाफ़ाश

रिपोर्ट : अजीत कुमार


 



 


दिल्ली पुलिस ने लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश किया है। इस गिरोह के 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस ने बडी सफलता हासिल की है। इनके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक देसी पिस्तौल और भारी मात्रा में कत्था बरामद किया गया है। ये तीनो बदमाश दिल्ली के अलग अलग जगह पर गोदाम से माल की चोरी और लूटपाट कर उत्तरप्रदेश में बेचा करते थे। ये बदमाश दिल्ली के अलग अलग जगह से कई चोरी और लूटपाट की वारदात को अंजाम दे चुके थे। ये बडी सफलता उत्तरी बाहरी दिल्ली के अलीपुर थाना को मिली है, और पुलिस ने दावा किया है कि इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारी हो सकती है।

दरअसल दिल्ली में पिछले कुछ समय से एक गिरोह सक्रिय था, जो दिल्ली के अलग अलग हिस्सो से बड़ी संख्या में लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। इस गिरोह ने दिल्ली पुलिस की नाक में दम कर रखा था, किंतु अब यह गिरोह दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में है। तस्वीरों में आप जो देख रहे हैं, ये वही बदमाश हैं जिन्हें उत्तरी बाहरी जिला की अलीपुर थाना पुलिस ने लूटपाट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन तीनों बदमाशों को अलीपुर थाना इलाके से पुलिस ने चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। ये तीनों बदमाश दिल्ली में लूट के लिए उन जगहो को अपना निशाना बनाते थे, जहां भारी मात्रा सामान रखा हो।

इस बारे में जानकारी देते हुए जिले के डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया कि यह गिरोह 2011 से सक्रिय है, और यह गिरोह दिल्ली के अलग अलग जगह पर पहले तो रेकी करता और उसके बाद रात को गिरोह के साथ लूटपाट किया करते थे। समय पडने पर यह बदमाश हथियार का प्रयोग करने से भी गुरेज नहीं करते थे। डीसीपी ने बताया कि यह गिरोह दिल्ली में किराए पर रह कर वारदात को अंजाम दिया करते थे, ताकि इन्हें कोई जल्दी से ना पकड सके। इसके अलावा कई बार ये लोग अपनी जानकारी भी गलत बताया करते थे। डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया कि इनके ऊपर पहले से भी दिल्ली के अलग अलग थाने में दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है। इसके अलावा इन लोगो ने अभी हाल ही में कुंडली में बडी वारदात को अंजाम देते हुए करीब 199 बैग कत्थे के लूटे थे, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके अलावा इनके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल और एक देसी पिस्तौल भी बरामद किया गया है।

बहरहाल इस गिरोह के तीन सदस्य अब दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में हैं, और आगे की कार्रवाई अभी जारी है। वहीं दिल्ली पुलिस इस मामले में अभी और भी कई गिरफ्तारी का दावा कर रही है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि जल्द ही और भी संभव है। इसके अलावा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।