अमित शाह ने पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो की पुस्तिका ‘डेटा ऑन पुलिस ऑर्गेनाइजेशन एज ऑन 1.1.2019’ जारी की

 


 



 


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत में 1.1.2019 के अनुसार पुलिस संगठनों के आकड़े जारी किए। इस अवसर पर पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) के महानिदेशक वी.एस.के कौमुदी एवं बीपीआरएंडडी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 


बीपीआरएंडडी वर्ष 1986 से ही हर साल पुलिस संगठनों पर आकड़ों का प्रकाशन करता रहा है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी द्वारा 24 अक्टूबर 2018 को   ‘डेटा ऑन पुलिस ऑर्गेनाइजेशन एज ऑन 1.1.2019’ जारी किया गया। इसके लिए आकड़े जुटाने का काम 1.1.2019 को शुरू हुआ था जिसे दिसंबर 2019 तक पूरा कर लिया गया।